{"_id":"5bff683bbdec2241d2001981","slug":"cooch-behar-trophy-2018-uttarakhand-beat-bihar-ib-one-inning-and-190-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार ट्रॉफी 2018: उत्तराखंड ने बिहार को एक पारी और 190 रनों से हराया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कूच बिहार ट्रॉफी 2018: उत्तराखंड ने बिहार को एक पारी और 190 रनों से हराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
कूच बिहार ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम ने बिहार की टीम को एक पारी और 190 रनों से हरा दिया। उत्तराखंड की पहली पारी का पीछा करने उतरी बिहार की टीम को फॉलोऑन खेलना पड़ा, लेकिन फिर भी बिहार की टीम हार टाल नहीं सकी। दूसरी पारी में भी बिहार की टीम महज 91 रनों पर आउट हो गई।
विज्ञापन
काशीपुर स्थित हाईलेंडर एकेडमी में चल रहे ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले के तीसरे दिन तीन विकेट पर 112 रन से आगे खेलने उतरे बिन्नी ओर हर्षराज ज्यादा देर टिक नहीं सके। 140 के स्कोर पर हर्षराज और 144 के स्कोर अमोद के रूप में बिहार को पांचवां झटका लगा। बिहार की टीम फॉलोऑन नहीं टाल सकी और 69.5 ओवर में महज 234 रन ही बना सकी। बिहार की ओर से पहली पारी में हर्षराज ने 65 और सूरज कश्यप ने 64 रन बनाए। उत्तराखंड की टीम की ओर से एस जुयाल ने 65 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि तिहरा शतक जड़ने वाले अवनीश सुधा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जगमोहन ने भी दो विकेट झटके। जन्मेजय और हरमन ने एक-एक विकेट लिया। दूसरी पारी में फालोऑन खेलने उतरी बिहार की टीम 37 ओवरों में महज 97 रन पर ऑलआउट हो गई। बिहार की टीम से प्रकाश 37 रन, सूरज कश्यप 22 नाबाद और आनंद ने 17 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से हरमन ने 22 रन देकर चार, जन्मेजय व जगमोहन ने दो-दो विकेट लिए। मैच रेफरी श्रीकांत जाधव, मैच अंपायर यशोधन और एम मधु रहे। ट्रेनर तेजवीर सिंह और फिजियो सौरभ खंडेलवाल ने टीम की जीत पर हर्ष जताया है। वहां पर संजय ठाकुर, लियाकत अली, राजेंद्र सक्सेना, गिरीश मलकानी, कर्नल बीएम सिंह, नवीज जोशी, अभय शर्मा, मुख्य चयनकर्ता तरीकुरहमान मौजूद रहे। ट्रॉफी का तीसरा मैच तीन दिसंबर को मिजोरम और उत्तराखंड के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
प्वाइंट टेबल में टॉप पर उत्तराखंड की टीम
काशीपुर। प्लेट ग्रुप में उत्तराखंड अंडर-19 टीम 20 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर है। टीम ने बोनस अंक भी अर्जित किए हैं। टीम मैनेजर भुवन चंद्र हर्बोला ने बताया कि अब हमारे छह मैच शेष हैं, जिनमें हम जीत का क्रम जारी रखने का प्रयास करेंगे। कोच पी कृष्ण कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है। उन्हें अति उत्साह से बचने की आवश्यकता है।
उत्तराखंड पहली पारी 515 पर ऑल आउट
स्कोर कार्ड
बिहार पहली बार 234 पर ऑल आउट
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
पीयूष एलबीडब्ल्यू एस जुयाल 09 18 1/2
बिपिन सौरभ एलबीडब्ल्यू जुयाल 14 29 3/0
बिन्नी बो. जन्मजेय 39 151 5/0
आकाश राज बो. जुयाल 09 10 2/0
हर्षराज एलबीडब्ल्यू नगरकोटि 65 91 10/0
अमोद एलबीडब्ल्यू नगरकोटि 1 8 0/0
प्रकाश एलबीडब्ल्यू अवनीश सुधा 16 25 3/0
सूरज कै. जन्मजेय बो. हरमन 64 55 9/4
आनंद कै. अवनीश बो. जुयाल 2 18 0/0
रणधीर एलबीडब्ल्यू अवनीश सुधा 1 16 0/0
मलयराज नाबाद 0 2 0/0
अतिरिक्त : 14 विकेट पतन : 1-22, 2-29, 3-39 , 4-140 , 5-144 , 6-162 , 7-162 , 8-176 , 9-230 , 10-234 गेंदबाजी : एस जुयाल : 22-5-65-4,जन्मजेय 16-6-35-1, जगमोहन नगरकोटि 16-3-75-2: हरमन 5.5-0-37-1, अवनीश सुधा : 10-7-12-2
बिहार दूसरी पारी 91 पर ऑल आउट
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
पीयूष एलबीडब्ल्यू एस जुयाल 00 8 0/0
बिपिन कै. नगरकोटि बो. जन्मजेय 04 12 1/0
प्रकाश कै. तनुष बो. गौरव 37 62 6/0
बिन्नी कै. हरमन बो. नगरकोटि 04 35 0/0
आकाश कै. अखिल बो. हरमन 01 07 0/0
हर्षराज कै. अखिल बो. नगरकोटि 00 06 0/0
सूरज कश्यप नाबाद 22 47 3/0
आनंद कै. आर्य से बो. जन्मजेय 17 38 3/0
अमोद बो. हरमन 1 3 0/0
रणधीर बो. हरमन 1 8 0/0
मलयराज एलबीडब्ल्यू 0 2 0/0
अतिरिक्त : 4 विकेट पतन : 1-0 , 2-4 , 3-29 , 4-34 , 5-35 , 6-58 , 7-88 , 8-89 , 9-91 , 10-91 गेंदबाजी : एस जुयाल : 7-2-7-1,जन्मजेय 6-3-11-2, जगमोहन नगरकोटि 7-1-26-2: अवनीश सुधा : 7-2-18-0, हरमन 8-2-22-4, गौरव जोशी 3-0-4-1