इस क्रिकेटर ने तिहरा शतक जड़कर रच दिया इतिहास, पिता बोले एक दिन देश के लिए खेलेगा मेरा बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ चल रहे मैच का दूसरा दिन भी उत्तराखंड के बल्लेबाज अवनीश सुधा के नाम रहा। अवनीश ने शानदार तिहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया। काशीपुर निवासी अवनीश के 339 रनों की मदद से उत्तराखंड ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 515 रन बनाए। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिहार की टीम ने तीन विकेट खोकर 112 रन बना लिए थे।
कूच बिहार ट्राफी में तिहरा शतक जड़ने वाले गढ़ीनेगी निवासी अवनीश सुधा के पिता बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि अवनीश में क्रिकेट का जुनून है, एक दिन वह भारत के लिए जरूर खेलेगा। अमर उजाला से हुई बातचीत में किसान अनिल सुधा ने बताया कि बताया कि जब उन्हें बेटे की उपलब्धि के बारे में पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बताया कि पहले अवनीश डांसर बनना चाहता था लेकिन बाद में उसका झुकाव क्रिकेट की ओर हो गया।
कहा कि अवनीश को क्रिकेट खेलते देखा तो उन्होंने उसे एकेडमी में क्रिकेट सिखाने का मन बना लिया। इसके लिए वह दिल्ली के कई जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ियों की एकेडमी में गए लेकिन वहां पढ़ाई जारी रखने का कोई विकल्प नहीं होने पर उन्होंने अवनीश का हरियाणा की एकेडमी में दाखिला कराया। बताया कि अवनीश हाल में ही हुए वनडे मैचों में उत्तराखंड टीम का कप्तान भी रह चुका है। अवनीश तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा है। कहा कि एक दिन जरूर आएगा जब उनका बेटा टीम इंडिया के लिए खेलेगा।
उत्तराखंड हुआ मजबूत
काशीपुर में रामनगर रोड स्थित हाईलेंडर एकेडमी में चल रहे कूच बिहार ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में दूसरे दिन 326 रन से आगे खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम 150.5 ओवर में 515 रनों पर ऑलआउट हो गई। अवनीश ने दूसरे दिन 195 रन से आगे खेलते हुए पहले दोहरा और फिर तिहरा शतक जड़ा। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान में चारों तरफ शॉट लगाए।
नौवें विकेट के रूप में आउट होने से पहले उन्होंने 436 गेंदों पर 51 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 339 रन बनाए। उनके अलावा गौरव जोशी ने 47, तनुष गुसाईं ने 49, अखिल ने 23 और हरमन ने 33 रनों का योगदान दिया। बिहार की ओर से रणधीर, सूरज ने दो-दो, अमोद यादव ने तीन जबकि मलयराज व प्रकाश ने एक-एक विकेट लिया।
बिहार को लगे तीन झटके
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 112 रन बना लिए। खेल समाप्त होने पर बलजीत 25 और हर्ष राज 52 रनों पर नाबाद लौटे। उत्तराखंड के एस जुयाल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीनों खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।
यूसीसीसी ने जताई खुशी
अवनीश सुधा के तिहरा शतक जमाने पर राज्य क्रिकेट संचालन समिति ने खुशी जताई है। समिति के सदस्य व अंडर-19 टीम के समन्वयक दिव्य नौटियाल ने कहा कि अवनीश समेत कई प्रतिभाएं राज्य का नाम रोशन करेंगी। आने वाले समय में कई अन्य खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।
उत्तराखंड 515 रन पर ऑलआउट
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
आर्य सेट्टी बो. रणधीर 0 1 0/0
संयम कै. बिपिन बो मलयराज 0 4 13/0
अवनीश सुधा कै. सूरज बो प्रकाश 339 436 51/3
गौरव जोशी कै. आकाश बो अमोद 47 158 07/0
तनुष गुसाई कै. आनंद बो सूरज 49 85 04/03
अखिल रावत बो. अमोद यादव 23 57 03/00
देवेश एलबीडब्ल्यू रणधीर 0 07 0/0
जगमोहन नगरकोटि रन आउट सूरज 0 02 0/0
हरमन एलबीडब्ल्यू सूरज 33 136 4/0
एस जुयाल नाबाद 03 16 0/0
जन्मजेय कै. प्रकाश बो. अमोद 0 4 0/0
अतिरिक्त : 21, विकेट पतन : 1-0,2-4,3-136,4-272,5-332,6-337,8-474,9-513,10-515
गेंदबाजी : रनधीर : 24-5-55-2, मलयराज : 16-6-50-1, अमोद : 31.5-4-128-3, आकाश राज : 6-2-14-0, ए आनंद : 28-2-116-0, सूरज कश्यप : 39-9-109-2, प्रकाश : 6-0-24-1
बिहार तीन विकेट खोकर 112 रन
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
पीयूष एलबीडब्ल्यूू एस जुयाल 09 18 1/2
बिपिन सौरभ एलबीडब्ल्यू एस जुयाल 14 29 3/0
बिन्नी नाबाद 25 66 4/0
आकाश राज बो. एस जुयाल 09 10 2/0
हर्ष राज नाबाद 52 63 9/0
अतिरिक्त : 3, विकेट पतन : 1-22,2-29,3-39
गेंदबाजी : एस जुयाल : 11-2-40-3, जन्मजेय : 7-2-24-0, जगमोहन नगरकोटि : 7-1-28-0, हरमन : 03-0-16-0, अवनीश सुधा : 3-2-1-0