{"_id":"5bed0f12bdec2269af649deb","slug":"ck-nayudu-trophy-2018-in-hpca-stadium-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने हिमाचल की धारदार गेंदबाजी के आगे टेके घुटने","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रेलवे ने हिमाचल की धारदार गेंदबाजी के आगे टेके घुटने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) ग्रुप सी का मुकाबला हिमाचल और रेलवे के बीच शुरू हुआ। हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी रेलवे टीम हिमाचल के गेंदबाजों के आगे बेबस दिखी।
विज्ञापन
हिमाचल की धारदार गेंदबाजी के आगे रेलवे के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पूरी टीम 182 रन बनाकर आलआउट हो गई। अर्पित गुलेरिया ने पांच और एएस जंबाल ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। रेलवे का कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। ध्रुशंत सोनी ने 39, सहीम हसन 30, ओजे जसवाल 28, मयंक सिंह 20, कर्ण सिंह 19 और कप्तान ए विजय सिंह ने 13 रन बनाए, जबकि चार बल्लेबाज बिना खाता खोले की आउट हो गए।
विज्ञापन
हिमाचल से अर्पित गुलेरिया और एएस जंबाल ने 15-15 ओवर फेंके। रेलवे टीम 47.2 ओवर ही खेल पाई। जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी हिमाचल टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ओपनर आरआई ठाकुर एक रन बनाकर आउट हो गए। हिमाचल ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 19 रन बनाए हैं। मोहम्मद आर खान 14 और एसआर पुरोहित तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन