{"_id":"5bd1963dbdec2269b1698e6d","slug":"bdm-cricket-academy-meerut-wins-under-fifteen-open-twenty-twenty-in-masourie","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीएम क्रिकेट एकेडमी मेरठ ने जीता अंडर-15 ओपन ट्वेंटी-20 मुकाबला, 27 को होगा सेमीफाइनल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
बीडीएम क्रिकेट एकेडमी मेरठ ने जीता अंडर-15 ओपन ट्वेंटी-20 मुकाबला, 27 को होगा सेमीफाइनल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : meerut news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मसूरी में चल रही टॉम ऑल्टर मेमोरियल प्रथम अंडर-15 ओपन ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए मुकाबले में मेरठ के सूरजकुंड स्थित बीडीएम क्रिकेट एकेडमी ने दिल्ली को जीत हासिल की।
विज्ञापन
बीडीएम की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 158 रन बनाए, वहीं दिल्ली की टीम 110 रन से मुकाबला हार गई। जानकारी के अनुसार क्रिकेटर मयंक ने 13 बॉल पर पांच छक्के और तीन चौके लगाए। वहीं संजीत ने 18 बॉल में 35 रन बनाए। दिल्ली की टीम 48 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
मयंक आदित्य ने दो दो विकेट झटके। इसके साथ ही टीम ने सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 27 अक्तूबर को सेमीफाइनल मुकाबले में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। बीडीएम की टीम का पहला मुकाबला रोहतक के साथ हुआ जिसमें बीडीएम को जीत हासिल हुई इसके बाद टीम हरियाणा से हार गई। आज हुए मुकाबले में टीम ने विरोधी टीम को करारी शिकस्त दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/