फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army boxers dominate the national boxing competition at baddi himachal

राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सेना के मुक्केबाजों का दबदबा

Thu, 10 Oct 2019 09:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/बद्दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/बद्दी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Oct 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Army boxers dominate the national boxing competition at baddi himachal
- फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय एलीट पुरुष वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सेना के बॉक्सरों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में सेना के मुक्केबाजों ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीते। असम से अर्जुन अवार्ड विजेता शिव थापा ने भी प्रतियोगिता में गोल्डन पंच जड़ा।

विज्ञापन


गुरुवार को सेना के विनोद तंवर और महाराष्ट्र के अजय पेन डोर के बीच मुकाबला हुआ। इसमे सेना के विनोद तंवर विजय रहे। रेलवे के आशीष इंसा और सेना के ललिता प्रसाद पोलिपॉली के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सेना के बॉक्सर को जीत मिली। 
विज्ञापन


सेना के मोहम्मद हुसैन उद्दीन और रेलवे के सचिन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मोहम्मद को स्वर्ण मिला। रेलवे के वरिंदर सिंह और सेना के दुर्गा राव के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रेलवे के मुक्केबाज विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के शिवा थापा और सेना के आकाश के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शिव थापा को गोल्ड मिला। रेलवे के नवीन बुरा और गुजरात के जज देसाई के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नवीन को जीत मिली।

हरियाणा के अंकित खटाना और रेलवे के रोहित टोकस के बीच मुकाबले में अंकित ने गोल्ड पर पंच जड़ा। पुणे के अर्शदीप सिंह और सेना के सचिन कुमार के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सचिन विजेता बने। रेलवे के नमन तंवर और हरियाणा के सुमित सांगवान के बीच मुकाबले में सुमित जीते।

आर्मी के नरेंद्र और एआइपी के कृष्णा शर्मा के बीच मुकाबले में नरेंद्र को जीत मिली।  प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर बद्दी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रदीप श्रीवास्तव और अर्जुन अवॉर्डी कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर ने शिरकत की।


उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।  इस मौके पर उन्होंने शिवा थापा, राजेंद्र प्रसाद, वी. देवराजन, वी. झोंसन, पद्मश्री डिंको सिंह, ओलंपियन जितेंद्र सुरंजय और द्रोणाचार्य अवार्डी कोच सीए कुट्टप्पा, जीएस संधू को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed