फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Local Sports ›   Arjuna awardee Sudha Singh becomes brand ambassador for the Bajaj Allianz Pune Half Marathon

Pune Half Marathon: अर्जुन अवॉर्डी सुधा सिंह बनी ब्रांड एंबेसडर, 27 नवंबर को होगी मैराथन

Wed, 23 Nov 2022 06:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 23 Nov 2022 06:24 PM IST
सार

पुणे हाफ मैराथन 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसकी ब्रांड एंबेसडर बनाई गईं सुधा सिंह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 
 

विज्ञापन
Arjuna awardee Sudha Singh becomes brand ambassador for the Bajaj Allianz Pune Half Marathon
सुधा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बजाज आलियांज पुणे हाफ मैराथन का तीसरा संस्करण 27 नवंबर को होगा। पूर्व एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुधा सिंह को इस प्रतियोगिता का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में दो बार ओलंपिक में शामिल होने वाली सुधा ने अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में पद्मश्री पुरस्कार भी जीता है। उन्होंने भारत के लिए कई पदक जीते हैं।
विज्ञापन


कोरोना की वजह से यह इवेंट पिछेल साल नहीं हो सका था। दो साल बाद आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में हाफ मैराथन श्रेणी में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले पुरुष और महिलाओं को 10 लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए एपीजी रनिंग और फिटपेज के सीईओ विकास सिंह ने कहा, “बीएपीएचएम के लिए इस साल अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में भारत की सबसे बड़ी धावकों में से एक सुधा सिंह का होना वास्तव में एक सम्मान की बात है। बीएपीएचएम एक समान अवसर की दौड़ है और हमें यकीन है कि सुधा की भागीदारी कई और महिलाओं को आगे आने और करियर के रूप में इसे चुनने के लिए प्रेरित करेगी। इससे भी बेहतर होगा अगर वह करियर बीएपीएचएम में शुरू होता है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


Image preview


सुधा घरेलू स्तर पर मैराथन में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और हाल ही में महिलाओं की श्रेणी में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 37वीं अखिल भारतीय इंदिरा गांधी पुरस्कार राशि जीती हैं।

इस साल, बीएपीएचएम ने लगभग 28 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की भी घोषणा की है। यह राशि दूसरे संस्करण में 21 लाख थी, जिसमें सात लाख का इजाफा किया गया है। बीएपीएचएम भारतीय धावकों को बढ़ावा देता है और इसलिए सभी पुरस्कार केवल भारतीय नागरिकों के लिए आरक्षित हैं। इसमें मुख्य रूप से चार श्रेणियां हैं, जिनमें हाफ मैराथन (21.1 किमी), 10 किमी दौड़, 5 किमी दौड़ और 3 किमी (पारिवारिक और मजेदार) दौड़ शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत से ही बीएपीएचएम के लिए पंजीकरण जारी हैं और अब तक 13,000 से अधिक धावकों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed