फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Apollo Premier League in kanpur

अपोलो प्रीमियर लीग: जैनो बिल्डर, टीएम एकादश, निशात लेदर ने जीते मुकाबले

Tue, 18 Dec 2018 02:44 PM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Dec 2018 02:44 PM IST
सार

- अपोलो प्रीमियर लीग के अंतर्गत खेले गए पांच मैच 

विज्ञापन
Apollo Premier League in kanpur
डेमो पिक

विस्तार

कानपुर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित अपोलो प्रीमियर लीग के अंतर्गत सोमवार को पांच मैच खेले गए। जेके सिंहानिया ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में जैनो बिल्डर ने पालिका इलेवन को दो विकेट से हराया।
विज्ञापन


पहले खेलते हुए पालिका इलेवन ने निर्धारित 24 ओवरों में 119 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जैनो बिल्डर की टीम ने आठ विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सार्थक को मिला। पालिका टर्फ में खेले गए दूसरे मैच में टीएम एकादश ने सक्सेज क्लब को 28 रन से हराया। पहले खेलते हुए टीएम एकादश ने 213 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में खेलने उतरी सक्सेज क्लब की टीम 185 रनों पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच शोएब को मिला। जेम क्लब जाजमऊ में खेले गए तीसरे मैच में निशात लेदर ने लार्ड्स एकादश को 72 रनों से हराया। पहले खेलते हुए निशात लेदर ने 230 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी लार्ड्स एकादश की टीम 158 रनों पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Apollo Premier League in kanpur
डेमो पिक
मैन ऑफ द मैच अंसार को मिला। रामकली ग्राउंड में खेले गए चौथे मैच में ग्लेमार्गन एकादश ने अपोलो एकादश को सात विकेट से हराया। पहले खेलते हुए अपोलो की टीम ने 151 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ग्लेमार्गन की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच फैसल को मिला।

विवि ग्राउंड में खेले गए पांचवें मैच में केजी क्लब ने कानपुर पैंथर को छह विकेट से हराया। पहले खेलते हुए कानपुर पैंथर ने 170 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी केजी क्लब की टीम ने आवश्यक रन चार विकेट खोकर बना लिए। मैन ऑफ द मैच श्रेष्ठ को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed