फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anjali and Krishna from kanpur selected in Karate National Competition

कानपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान, अंजली और कृष्णा का कराटे की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

Thu, 31 Oct 2019 02:22 PM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Oct 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Anjali and Krishna from kanpur selected in Karate National Competition
अंजली और कृष्णा - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में एक से तीन नवंबर तक होने वाली नार्थ जोन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कानपुर की अंजली शर्मा और कृष्णा गुप्ता ने जगह बनाई है। 36 साल की अंजली सीनियर वर्ग में तो 14 साल की कृष्णा जूनियर वर्ग में अपना दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन


अप्रैल में लखनऊ में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अंजली ने स्वर्ण पदक जीता था, इसके आधार पर उनका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं कृष्णा ने आगरा में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी जगह पक्की की है।
विज्ञापन

बेटे को सिखाने ले जातीं थीं, खुद शुरू कर दी ट्रेनिंग
कल्याणपुर राजीव नगर निवासी अंजली ने बताया कि 2003 में अपने बेटे आर्यन शर्मा को विजय सर की कराटे क्लास में सिखाने ले जाती थीं। वहां बैठे-बैठे समय बर्बाद होता था तो उन्होंने भी कराटे की ट्रेनिंग शुरू कर दी। इसके बाद धीरे-धीरे खेल में रुचि बढ़ती गई और राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय कर लिया। अंजली ने अभी तक राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कुल 21 स्वर्ण पदक जीते हैं। अंजली शारदा नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गरीब बच्चों को निशुल्क ट्रेनिंग भी दे रही हैं।

सात साल के अभ्यास में जीते छह पदक
सनिगवां निवासी कृष्णा गुप्ता ने सात साल पहले ही कराटे खेलना शुरू किया है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण और दो रजत समेत छह पदक जीते हैं। कृष्णा एक वर्ष की थीं तब मां इंदुरानी का निधन हो गया था। पांच साल बाद पिता राम किशन गुप्ता भी बीमारी के चलते चल बसे। कृष्णा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय बड़ी बहनों पूनम, प्रतिभा व प्रशिक्षक विजय कुमार को दिया है।

अंजली का सफर
2013 : लखनऊ में हुई सीनियर राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
2015 : कानपुर में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
2016 : कानपुर में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
2017 : लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
2017 : कानपुर में हुई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
2018 : कानपुर में हुई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, एक रजत पदक।
विज्ञापन

कृष्णा का सफर
2011 : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
2016 : जयपुर में हुई अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक।
2017 : बनारस में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक।
2018 : लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक।
2018 : इलाहाबाद में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक।
2019 : लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed