फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ahim Jury Shah win marathon in Belgium

बेल्जियम में हुई मैराथन में हिमाचल की बेटी का डंका

Wed, 01 May 2019 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 May 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Ahim Jury Shah win marathon in Belgium
अहिम ज्यूरी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बेल्जियम में हुई 42 किलोमीटर मैराथन धर्मशाला की अहिम ज्यूरी शाह ने चार घंटे 57 मिनट 54 सेकेंड में पूरी की है। अहिम की यह कामयाबी इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि 34 वर्षीय अहिम शादीशुदा हैं। इनकी चार साल की बेटी भी है। इससे पूर्व अहिम ने 16 किलोमीटर मैराथन में भाग लिया था। प्रतियोगिता में यूरोप के 25 धावकों ने भाग लिया। रविवार को हुई 24 किलोमीटर मैराथन के लिए उन्होंने चार माह पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थीं।

विज्ञापन


अहिम की स्कूली शिक्षा आधुनिक पब्लिक स्कूल सिद्धबाड़ी से हुई। एमसीएम चंडीगढ़ से स्नातक करने के बाद कैट पास कर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड नई दिल्ली से एमबीए की थी। इसी बीच कैंपस प्लेसमेंट में उनकी डायमंड कंपनी में नौकरी लगी थी। अहिम अपने पति मलन शाह और चार साल की बेटी आईजा के साथ बेल्जियम में ही रहती हैं। अहिमा के पिता वीरेंद्र ज्यूरी व्यवसायी हैं।
विज्ञापन


वीरेंद्र ने बताया कि अहिमा स्कूल समय में नेशनल लेवल डिबेटर रही हैं। एमसीएम कॉलेज चंडीगढ़ में एससीए अध्यक्ष रही हैं। साल 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अहिमा को आउट स्टैंडिंग हिमाचली स्टूडेंट के अवार्ड से चंडीगढ़ में नवाजा था। अहिमा के पिता वीरेंद्र ज्यूरी, माता जसप्रीत ज्यूरी और भाई अधिराज सिंह ने उपलब्धि के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed