सब जूनियर वर्ग में अदिति ने जीती दौड़, विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही प्रतियोगिता
बड़ौत के मदर टेरेसा स्कूल में संचालित विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मेें चल रही दो दिवसीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में गुरूवार को हुई फर्राटा दौड़ में तानिया और साक्षी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, संचालक अंकित पंवार, मदर टेरेसा स्कूल के डायरेक्टर रूपेश राणा व निर्देशिका सविता राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डायरेक्टर मानवी मदान व संचालक अंकित पंवार ने खिलाड़ियों को प्रेम भावना से प्रतियोगिता में खेलने की अपील की।
संचालक अंकित पंवार ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अदिति प्रथम, दिव्या द्वितीय और आरजू कौशिक तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग में रूबी प्रथम, अंजलि द्वितीय और सोनिया तृतीय रहा। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में तानिया और साक्षी ने संयुक्त रूप से प्रथम, पारुल मलिक ने द्वितीय और राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन निशांत व मनीष ने संयुक्त रूप से किया। इसमेें प्रधानाचार्य नरगिस, मोनिका, मनीषा, अनुज, राहुल, विकास, अनिता आदि रहे।
पंजीकरण के लिए उमड़ी भीड़
कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान व संचालक अंकित पंवार ने बताया कि 22 से 24 अक्तूूबर तक कांप्लेक्स में स्कूल गेम्स एक्टवीटी डप्लामेंट फाउंडेशन महाराष्ट्र के तत्वावधान में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए पंजीकरण के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को भी अवकाश के बाद भी कांप्लेक्स पर भीड़ लगी रही। बताया कि 20 अक्तूबर तक पंजीकरण की प्रक्रिया चलेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/