{"_id":"645372952646c2d82200ec1c","slug":"lionel-messi-will-messi-ronaldo-clash-again-saudi-club-offers-3300-crores-to-psg-footballer-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lionel Messi: क्या मेसी-रोनाल्डो में फिर होगी भिड़ंत? सऊदी के क्लब ने PSG के फुटबॉलर को दिया 3300 करोड़ का ऑफर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Lionel Messi: क्या मेसी-रोनाल्डो में फिर होगी भिड़ंत? सऊदी के क्लब ने PSG के फुटबॉलर को दिया 3300 करोड़ का ऑफर
Thu, 04 May 2023 04:45 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 May 2023 04:45 PM IST
सार
मेसी के चिर-प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के क्लब क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब में खेलते हैं। उन्होंने पिछले साल के अंत में अल नस्र के साथ 200 मिलियन यूरो (211 मिलियन डॉलर) यानी 1751 करोड़ रुपये में करार किया था।
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी इस सीजन के बाद फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को छोड़ने का मन बना रहे हैं। 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी सरकार मेसी को सालाना 3300 करोड़ रुपये की सैलरी देने को तैयार है। पीएसजी क्लब के साथ उनका करार इस साल जून में समाप्त हो जाएगा। पीएसजी ने मेसी के सामने नए कॉन्टैक्ट रखे हैं, लेकिन अर्जेंटीना के कप्तान ने उस पर साइन नहीं किया है। इसी बीच मेसी के पुराने क्लब बार्सिलोना ने उन्हें फिर से वापस बुलाने में दिलचस्पी दिखाई है। वहीं, सऊदी अरब के क्लब ने मेसी को रिकॉर्ड करीब 3300 करोड़ रुपये की सैलरी ऑफर की है।
रोनाल्डो से ज्यादा होगी मेसी की सैलरी?
मेसी के चिर-प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के क्लब क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब में खेलते हैं। उन्होंने पिछले साल के अंत में अल नस्र के साथ 200 मिलियन यूरो (211 मिलियन डॉलर) यानी 1751 करोड़ रुपये में करार किया था। मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और युवेंटस में शानदार प्रदर्शन के बाद वह अब सऊदी अरब में लगातार गोल कर रहे हैं। अगर मेसी सऊदी फुटबॉल क्लब के साथ करार करते हैं तो उनकी सैलरी रोनाल्डो से बहुत ज्यादा हो जाएगी।
पीएसजी ने मेसी को दो हफ्ते के लिए बैन किया
दरअसल, पीएसजी ने हाल ही में मेसी को दो हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है। उन पर बिना इजाजत सऊदी अरब की ट्रिप करने का आरोप है। जब तक निलंबन रहेगा, मेसी को ट्रेनिंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा न ही वह खेल पाएंगे और उन्हें इस दौरान की सैलरी भी नहीं दी जाएगी। ऐसे में इस सस्पेंशन ने उन कयासों को हवा दिया है कि मेसी पीएसजी को छोड़ सकते हैं और सऊदी में फुटबॉल क्लब जॉइन कर सकते हैं। मेसी के साथ उनकी पत्नी एंटोनेला और बच्चे भी सऊदी अरब की ट्रिप पर हैं।
विज्ञापन
क्लब के हारने पर भी सऊदी अरब की ट्रिप पर गए मेसी
दरअसल, यह पूरा मामला पीएसजी के पिछले मुकाबले से शुरू हुआ। क्लब ने अपना पिछला मैच 30 अप्रैल को लोरिएंट के खिलाफ खेला था। उस मैच में पीएसजी को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम के नियम के मुताबिक, अगर पीएसजी वह मैच जीतता तो खिलाड़ियों को दो दिन की छुट्टी मिलती, लेकिन पीएसजी की टीम मैच हार गई। ऐसे में छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया था। नियम के मुताबिक, इस स्थिति में मेसी को टीम के साथ ट्रेनिंग करना चाहिए था, लेकिन वह सऊदी अरब चले गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेसी के पिता और एजेंट जॉर्ज के नेतृत्व में सऊदी से बातचीत चल रही है। मेसी पीएसजी छोड़ने के बाद एक मुफ्त एजेंट बनने की तैयारी कर रहे हैं। मेसी का मध्य पूर्वी देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सऊदी अरब के साथ एक कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट भी है। ऐसे में सीजन के अंत में वह वहां पूरी तरह से जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो मेसी और रोनाल्डो एक बार फिर आमने-सामने दिख सकते हैं।