फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   life ban is a death sentence says armstrong

सजा ए मौत है आजीवन प्रतिबंध: आर्मस्ट्रांग

Sat, 19 Jan 2013 10:43 PM IST
न्यूयॉर्क/एजेंसी
न्यूयॉर्क/एजेंसी Updated Sat, 19 Jan 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
life ban is a death sentence says armstrong
आसमानी बुलंदियों से डोंपिंग के कलंक के गर्त में गिरे मशहूर अमेरिकी साइक्लिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग का कहना है कि प्रतिबंधित दवाओं के सेवन और वर्षों से लगातार झूठ बोलने की सजा उन्हें आजीवन प्रतिबंध के रूप में मिली है, जो उनके लिए एक तरह से सजा ए मौत की तरह है। आर्मस्ट्रांग ने इसके बावजूद उम्मीद जताई है कि कभी न कभी यह आजीवन प्रतिबंध उनके ऊपर से हट जाएगा।
विज्ञापन


आर्मस्ट्रांग ने ओप्रा विन शो में यह स्वीकार किया था कि उन्होंने अपने कैरियर के दौरान शक्तिवर्धक प्रतिबंधित दवाएं ली थीं। आर्मस्ट्रांग से उनके सभी सात टूर डी फ्रांस खिताब और 2000 के सिडनी ओलंपिक का कांस्य पदक छीना जा चुका है। डोपिंग की स्वीकारोक्ति के बाद एक महान चैंपियन अर्श से फर्श पर आ चुका है और पूरी दुनिया उसे घृणा की निगाहों से देख रही है। आर्मस्ट्रांग ने खुद कहा, ‘मेरा सबसे बड़ा अपराध यह है कि मैंने उन लोगों को धोखा दिया, जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया था और मुझमें भरोसा किया था लेकिन आखिर में ये लोग ही छले गए।’

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed