{"_id":"4393c13e1a3fcfd65e8d54c6286b9424","slug":"leander-paes-out-from-chennai-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज इंडियन टेनिस स्टार पेस चेन्नई ओपन से बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दिग्गज इंडियन टेनिस स्टार पेस चेन्नई ओपन से बाहर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस अपने युगल जोड़ीदार मार्सेल ग्रानोलर्स के बीमार होने की वजह से चेन्नई ओपन में अब आगे नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
पेस ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, मैं और ग्रानोलर्स इस टूर्नामेंट में अब आगे नहीं खेल पाएंगे क्योंकि स्पेनिश खिलाड़ी ग्रानोलर्स बीमार हैं।
विज्ञापन
दूसरी सीड पेस और ग्रानोलर्स की जोड़ी को बृहस्पतिवार को पुरुष क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्टिन क्राजिसेक और बेनोइत पियरे की जोड़ी से भिड़ना था।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरे लिए यह बहुत निराशाजनक है कि मैं अब अपने घरेलू दर्शकों के सामने नहीं खेल सकता। मुझे उम्मीद है कि ग्रानोलर्स ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।’
विज्ञापन