फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   laxmi rai become angry about her relationship with dhoni

धोनी के साथ अफेयर की बात सुनकर भड़की तमिल एक्ट्रेस

Wed, 31 Dec 2014 03:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 31 Dec 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
laxmi rai become angry about her relationship with dhoni

कभी टीम इंडिया के हीरो नंबर वन रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह कर सभी को चौंका दिया। उनके टेस्ट को अलविदा कहने के बाद अब हर आलोचक यह कह रहा है कि उन्हें कप्तानी छोड़नी चाहिए थी न कि टेस्ट से ही संन्यास ले लेना था।

विज्ञापन


धोनी के साथ मैदान में समय बिताने वाले पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने उन पलों को यादगार बताया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सबसे हटकर एक एक्ट्रेस है जो धोनी के साथ बिताए पलों को अपनी जिंदगी की सबसे कड़वी यादें मानती है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हो गया कि क्यों उस एक्ट्रेस ने ऐसा कह डाला...

कभी दोनों के बीच खूब था प्यार

laxmi rai become angry about her relationship with dhoni

आज से करीब 10 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के एक चमकते सितारे की तरह थे। धीरे-धीरे वह टीम इंडिया की जान बन गए। देशभर में क्रिकेट की चर्चाओं के बीच सिर्फ एक ही नाम गूंजा करता था, वह नाम था "माही" यानि महेंद्र सिंह धोनी। उन दिनों टीवी और गली की चर्चाओं में धोनी के साथ एक तमिल एक्ट्रेस लक्ष्मी राय का नाम जोड़ा गया।

कुछ सालों तक दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं भी खूब रहीं। चर्चाओं में दोनों के बीच रिलेशनशिप की बात शादी तक भी पहुंच गई थी, लेकिन दोनों के बीच रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। 2011 आईपीएल में दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं परवान चढ़ी थी। इस बीच धोनी ने देहरादून में अपनी स्कूल फ्रेंड साक्षी रावत से शादी कर ली। इसके साथ ही धोनी और लक्ष्मी राय के प्यार का दुखद अंत हो गया।

अब जब धोनी और लक्ष्मी राय के बीच अफेयर की बातें काफी पुरानी हो चुकी है तो ऐसे में अब पुरानी बातों को दुबारा सुनकर वह नाराज हो गईं। हालां‌कि लक्ष्मी राय का नाम धोनी के साथ-साथ पूर्व टेस्‍ट गेंदबाज एस श्रीसंत से भी जुड़ा। (फोटो - आर्चीव डक्कनक्रॉनिकल डॉट कॉम से)

धोनी के साथ बिताए पलों में सिर्फ कड़वी यादें

laxmi rai become angry about her relationship with dhoni

दरअसल, महेंद्र ‌सिंह धोनी का टेस्ट क्रिकेट अलविदा कह देने के बाद एक अंग्रेजी अखबार ने लक्ष्मी राय से धोनी और उनके अफेयर को लेकर सवाल किया। धोनी के साथ अपना नाम सुनकर वह भड़क गई और अपने दिल का सारा गुस्सा निकाल बैठी।

उन्होंने कहा, "धोनी और मेरे बीच अफेयर की चर्चाओं की बात को काफी समय हो चुका हैं, लेकिन अब भी उनके साथ मेरा नाम जोड़ा जाता है। मुझे लगता है कि यह मेरे जिंदगी का ऐसा दाग है जो आसानी से नहीं हटेगा।" उन्होंने कहा कि धोनी के साथ उनके बिताए पल उनकी सबसे कड़वी यादों में से एक है।

तमिल फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री लक्ष्मी राय ने 2005 में तमिल फिल्म "करका कसरदारा" से अपनी फिल्मी करियर शुरू की थी। जून 2014 में उन्होंने अपना नाम लक्ष्मी राय से राय लक्ष्मी कर दिया। वह तमिल फिल्मों के अलावा कन्नड और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी है। (फोटो - इंडिया एवरिडे डॉट इन से)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed