फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lalremsiami's Japan chapter: Played through grief, returned to win India gold

लालरेमसियामी की कहानी: पिता के निधन पर भी नहीं छोड़ा था जापान, सात साल बाद उसी जज्बे से जीत दिलाई

Sat, 03 Oct 2026 07:14 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Sat, 03 Oct 2026 07:14 AM IST
सार

पिता के निधन की खबर मिलने के बावजूद सात साल पहले जापान में देश के लिए खेलना जारी रखने वाली लालरेमसियामी ने उसी जज्बे के साथ एशियन गेम्स में इतिहास रचा। अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में उनके गोल से भारत ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद महिला हॉकी का स्वर्ण जीता और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट हासिल किया।

विज्ञापन
Lalremsiami's Japan chapter: Played through grief, returned to win India gold
लालरेमसियामी - फोटो : Hockey India

विस्तार

पापा मर गया...सात साल पहले जापान के हिरोशिमा में एफआईएच सीरीज फाइनल्स के दौरान लालरेमसियामी को पिता की मौत का पता चला, तो कप्तान रानी रामपाल के पूछने पर सिर्फ इतना ही कह सकीं। सबने घर लौटने की सलाह दी, पर देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा ऐसा कि मिजोरम की इस खिलाड़ी ने इन्कार कर दिया। वह रोती रही, मगर खेलती रही। भारत ने तब खिताब भी जीता। आज उसी जापान की धरती पर लालरेमसियामी की बैकस्टिक से निकले गोल से भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। संयोग यह भी कि यह उनके करियर का 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। सियामी के संघर्ष को सबसे करीब से देखने वाली रानी ने अमर उजाला से कहा कि सियामी के त्याग का असली इनाम उसे अब मिला है।
विज्ञापन


भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत ने चीन को फाइनल में 1-0 से हराया। भारत ने इस तरह 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा समाप्त किया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में बढ़त हासिल की और अंत तक इस बढ़त को बनाए रखा। भारत ने ना सिर्फ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, बल्कि चीन को स्वर्ण का बचाव करने से रोका।
विज्ञापन


शुरुआत से बनाया दबाव
भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ पहले क्वार्टर से दबाव बनाया। बलजीत कौर को छठे मिनट में ग्रीन कार्ड मिला। लेकिन भारत ने चीन पर दबाव बनाया और भारत के लिए 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में मैदानी गोल दागा। इस तरह भारत ने शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त बनाई। भारत को इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम बढ़त दोगुना करने से चूक गई। हालांकि, पहला क्वार्टर समाप्त होने तक भारतीय टीम बढ़त बनाए रखी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed