फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: India Win Five Gold Medals on Day 14, Clinch Cricket and Hockey Titles

एशियाड में भारत का स्वर्णिम दिन: क्रिकेट में पाकिस्तान को हराया, हॉकी में मलयेशिया को; कुमकुम-प्रणवी चमकीं

Sat, 03 Oct 2026 06:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 03 Oct 2026 06:32 PM IST
सार

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में आज शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड समेत कुल नौ पदक जीते। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा कुमकुम महोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा और प्रणवी शरत उर्स ने महिला व्यक्तिगत गोल्फ में ऐतिहासिक गोल्ड जीता। कुश्ती में अमन सहरावत ने स्वर्ण, अंतिम पंघाल ने रजत और दीपक पूनिया ने कांस्य पदक जीता, जबकि तीरंदाजी में नीरज चौहान ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Asian Games 2026: India Win Five Gold Medals on Day 14, Clinch Cricket and Hockey Titles
एशियन गेम्स 2026 - फोटो : ANI-PTI-IANS

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में आज के दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत कुल नौ पदक अपने नाम किए। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता। पुरुष हॉकी टीम ने भी मलयेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। तीरंदाजी में कुमकुम मोहोद ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व में भारत को पहली बार स्वर्ण दिलाकर 48 साल का इंतजार खत्म किया, जबकि गोल्फ में प्रणवी शरत उर्स ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा का भारत का पहला गोल्ड जीता। कुश्ती में अमन सहरावत ने भी स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं, महिला गोल्फ टीम ने रजत, अंतिम पंघाल ने कुश्ती में रजत और दीपक पूनिया तथा नीरज चौहान ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

Asian Games 2026: India Win Five Gold Medals on Day 14, Clinch Cricket and Hockey Titles
गोल्ड मेडल के साथ भारतीय टीम - फोटो : BCCI
पाकिस्तान को हराकर क्रिकेट में भारत का गोल्ड
  • भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर एशियन गेम्स 2026 का स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 211 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन की शानदार पारियां खेलीं। शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों में 27 रन बनाए।
  • 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी। हसन नवाज ने 51 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
  • पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवर में 52 रन की जरूरत थी और उसके चार विकेट ही गिरे थे। ऐसे में मुकाबला रोमांचक हो गया था। वॉशिंगटन सुंदर ने 18वें ओवर में सिर्फ आठ रन दिए और अब्दुल समद को आउट किया।
  • इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में केवल 11 रन दिए। आखिरी छह गेंदों पर पाकिस्तान को 33 रन चाहिए थे। शिवम दुबे ने अंतिम ओवर में 13 रन दिए और आखिरी गेंद पर हसन नवाज को आउट कर दिया। नवाज 96 रन पर आउट हुए और पाकिस्तान 19 रन से मुकाबला हार गया।
  • इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 2023 हांगझोउ एशियाड में भी भारत ने गोल्ड जीता था। क्रिकेट में भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2026: India Win Five Gold Medals on Day 14, Clinch Cricket and Hockey Titles
पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
पुरुष हॉकी में भी भारत चैंपियन
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में मलयेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लिया।
  • फाइनल में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, लेकिन मलयेशिया ने जल्द ही बराबरी कर ली। दूसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को फिर बढ़त दिलाई।
  • तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने 42वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। चौथे क्वार्टर में शिलानंद लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागकर भारत की जीत 5-1 कर दी।
  • इस बार एशियाड में पहली बार ऐसा हुआ जब भारत की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। पुरुष टीम ने 2023 हांगझोउ में जीते गोल्ड का सफलतापूर्वक बचाव भी किया।
विज्ञापन

Asian Games 2026: India Win Five Gold Medals on Day 14, Clinch Cricket and Hockey Titles
कुमकुम मोहोद - फोटो : ANI
कुमकुम मोहोद ने 48 साल का इंतजार खत्म किया
  • तीरंदाजी में कुमकुम मोहोद ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व में इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को शूट ऑफ में हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • दोनों के बीच मुकाबला 5-5 की बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके बाद शूट ऑफ में कुमकुम ने परफेक्ट 10 लगाया, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी आठ अंक ही हासिल कर सकीं।
  • कुमकुम इस तरह महिला व्यक्तिगत रिकर्व में भारत को एशियन गेम्स का पहला पदक और पहला स्वर्ण दिलाने वाली तीरंदाज बन गईं। इस स्पर्धा में 1978 से भारत की कोई महिला तीरंदाज पदक नहीं जीत सकी थी।
  • फाइनल में कुमकुम एक समय 1-3 और फिर 3-5 से पीछे थीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला शूट ऑफ तक पहुंचाया और दबाव में परफेक्ट 10 लगाकर इतिहास रच दिया।
  • यह एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम का दूसरा स्वर्ण और तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने महिला रिकर्व टीम में स्वर्ण और मिश्रित रिकर्व में रजत पदक जीता था।

Asian Games 2026: India Win Five Gold Medals on Day 14, Clinch Cricket and Hockey Titles
प्रणवी शरत - फोटो : Twitter
प्रणवी उर्स ने गोल्फ में रचा इतिहास
महिला व्यक्तिगत गोल्फ में प्रणवी शरत उर्स ने भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। चार राउंड के बाद प्रणवी का कुल स्कोर 15-अंडर-पार यानी -15 रहा। उन्होंने सिंगापुर की शैनन टैन और चीन की रुओनिंग यिन को एक शॉट से पीछे छोड़कर गोल्ड जीता।

फाइनल राउंड में तीसरे होल पर ट्रिपल बोगी के कारण प्रणवी मुश्किल में आ गई थीं, लेकिन उन्होंने इसके बाद शानदार वापसी की। छठे, 10वें और 13वें होल पर बर्डी लगाकर उन्होंने मुकाबले में वापसी की। आखिरी होल पर जरूरी पार हासिल करते हुए उन्होंने अपना स्कोर -15 पर कायम रखा और ऐतिहासिक स्वर्ण जीत लिया। प्रणवी एशियन गेम्स में महिला व्यक्तिगत गोल्फ का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गईं।

Asian Games 2026: India Win Five Gold Medals on Day 14, Clinch Cricket and Hockey Titles
गोल्फर अदिति अशोक - फोटो : twitter
महिला गोल्फ टीम ने भी जीता रजत
प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर की भारतीय महिला टीम ने भी गोल्फ में रजत पदक जीता। भारत का चार राउंड के बाद कुल स्कोर 546 शॉट यानी -14 रहा। चीन ने 538 शॉट के साथ -22 स्कोर कर स्वर्ण जीता, जबकि चीनी ताइपे को कांस्य मिला। यह एशियन गेम्स के महिला टीम गोल्फ इवेंट में भारत का पहला पदक है। इस तरह भारत ने महिला गोल्फ की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में एक ही दिन स्वर्ण और रजत पदक जीते।

Asian Games 2026: India Win Five Gold Medals on Day 14, Clinch Cricket and Hockey Titles
अमन सहरावत - फोटो : IANS
अमन सहरावत ने कुश्ती में जीता गोल्ड
कुश्ती में भारत को अमन सहरावत ने एक और स्वर्ण पदक दिलाया। पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में अमन ने उत्तर कोरिया के चॉन्ग सॉन्ग हान को 11-7 से हराया। यह एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड जीता था।

Asian Games 2026: India Win Five Gold Medals on Day 14, Clinch Cricket and Hockey Titles
अंतिम पंघाल - फोटो : IANS
अंतिम पंघाल को रजत, जापान की कियूका ने हराया
महिला कुश्ती के 53 किलोग्राम वर्ग में अंतिम पंघाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल में उन्हें जापान की माओ कियूका के खिलाफ 1-9 से हार का सामना करना पड़ा। पहले हाफ में कियूका ने 2-0 की बढ़त बनाई। अंतिम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन दूसरे हाफ में पैर में चोट लगने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गईं। कियूका ने इसका फायदा उठाते हुए लगातार अंक जुटाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि, फाइनल तक अंतिम का सफर शानदार रहा। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान की शुगायला ओमिरबेक को 9-0, क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की साकिबजामल एसबोसिनोवा को 8-0 और सेमीफाइनल में चीन की झांग जिन को 6-1 से हराया था।

Asian Games 2026: India Win Five Gold Medals on Day 14, Clinch Cricket and Hockey Titles
दीपक पूनिया - फोटो : ANI
दीपक पूनिया ने कांस्य जीता
पुरुषों के 97 किलोग्राम वर्ग में दीपक पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में मंगोलिया के गांखूयाग गनबतार को 2-1 से हराया।

Asian Games 2026: India Win Five Gold Medals on Day 14, Clinch Cricket and Hockey Titles
नीरज चौहान - फोटो : Twitter
नीरज चौहान को भी कांस्य
तीरंदाजी की पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में नीरज चौहान ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को 6-4 से हराया। नीरज ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और मुकाबले के अंत तक इसे बरकरार रखते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed