फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Coco Gauff Advances to Third Round at China Open, Alexander Zverev Sets Up Quarterfinal Against Novak Djokovic

चीन ओपन: कोको गॉफ तीसरे दौर में पहुंचीं, ज्वेरेव ने दर्ज की आसान जीत; जोकोविच से होगा सामना

Sat, 03 Oct 2026 08:08 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 03 Oct 2026 08:08 PM IST
सार

कोको गॉफ ने कैमिला ओसोरियो को तीन सेटों में हराकर चीन ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली। वहीं, अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शांग जुनचेंग को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना नोवाक जोकोविच से होगा। मेदवेदेव और एलेक्स डी मिनौर ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन
Coco Gauff Advances to Third Round at China Open, Alexander Zverev Sets Up Quarterfinal Against Novak Djokovic
कोको गॉफ - फोटो : ANI

विस्तार

तीन सप्ताह के ब्रेक के बाद वापसी कर रहीं अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने चीन ओपन में जीत के साथ अभियान आगे बढ़ाया। यूएस ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली गॉफ ने शनिवार को दूसरे दौर के मुकाबले में कैमिला ओसोरियो को तीन सेटों में 7-6 (4), 4-6, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। गॉफ का यह यूएस ओपन के बाद पहला मुकाबला था। फ्लशिंग मीडोज में उन्हें सेमीफाइनल में एलेना रिबाकिना के खिलाफ तीन सेटों में हार का सामना करना पड़ा था। गॉफ दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं। उन्होंने 2023 यूएस ओपन और 2025 फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। दोनों फाइनल में उन्होंने आर्यना सबालेंका को हराया था।
विज्ञापन

ज्वेरेव की आसान जीत, जोकोविच से भिड़ंत तय
पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले चीन के शांग जुनचेंग को सीधे सेटों में 6-0, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ ज्वेरेव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जहां उनका सामना नोवाक जोकोविच से होगा। तीसरी वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-4, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, शनिवार को खेले गए एक अन्य दूसरे दौर के मुकाबले में एलेक्स डी मिनौर ने क्वेंटिन हेलिस को कड़े मुकाबले में 3-6, 7-6 (5), 7-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अक्तूबर तक चलेगा चीन ओपन
बीजिंग में आयोजित चीन ओपन का महिला वर्ग डब्ल्यूटीए 1000 स्तर का 128 खिलाड़ियों वाला टूर्नामेंट है, जबकि पुरुष वर्ग एटीपी 500 टूर्नामेंट है। महिला टूर्नामेंट का समापन 11 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed