फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lakshya vs Prannoy Live: Lakshya-Prannoy are facing each other in the Round of 16 of badminton

Lakshya vs Prannoy: बैडमिंटन के राउंड ऑफ 16 में लक्ष्य की जीत, प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Thu, 01 Aug 2024 06:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 01 Aug 2024 06:28 PM IST
सार

पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन का सामना एचएस प्रणय से हुआ। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में विश्व रैंकिंग 19 लक्ष्य ने 13वें रैंक के प्रणय को हरा दिया। इसी के साथ प्रणय का सफर पेरिस ओलंपिक में समाप्त हो गया।

विज्ञापन
Lakshya vs Prannoy Live: Lakshya-Prannoy are facing each other in the Round of 16 of badminton
लक्ष्य और प्रणय - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन के स्टार लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय पेरिस ओलंपिक में अपने अपने मुकाबले शानदार ढंग से जीतकर एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रणय ने वियतनाम के ली डुक को हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। हालांकि, गुरुवार को राउंड ऑफ 16 में पुरुषों के एकल वर्ग में भारत के लिए एक मुश्किल मैच रहा। यह मैच भारत के स्टार शटलर लक्ष्य और प्रणय के बीच हुआ। इस मुकाबले का पहला सेट लक्ष्य ने जीता। उन्होंने 21 मिनट तक चले इस गेम में प्रणय को 21-12 से हराया। वहीं, दूसरे सेट में भी लक्ष्य ने दमदार प्रदर्शन किया और 18 मिनट तक चले गेम में प्रणय को 21-6 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। शुक्रवार को उनका सामना चीनी ताइपे के चू टिन चेन से होगा। 
विज्ञापन


प्रणय का सफर समाप्त
पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन का सामना एचएस प्रणय से हुआ। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में विश्व रैंकिंग 19 लक्ष्य ने 13वें रैंक के प्रणय को हरा दिया। इसी के साथ प्रणय का सफर पेरिस ओलंपिक में समाप्त हो गया। लक्ष्य अब क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे और बैडमिंटन में भारत की जीत की उम्मीदें इस शीर्ष शटलर के साथ जीवित रहेंगी। 
विज्ञापन


कब-कब हुआ लक्ष्य का प्रणय से सामना?
इस मैच से पहले दोनों ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल सात बार आमने-सामने आ चुके हैं। चार मैचों में लक्ष्य और तीन मैचों में प्रणय ने जीत हासिल की है। दोनों पहली बार 2022 इंडिया ओपन में आमने-सामने आए थे। तब लक्ष्य ने प्रणय को 21-14, 9-21, 14-21 से हराया था। वहीं, पिछली बार दोनों 2023 इंडिया ओपन में आमने-सामने आए थे और लक्ष्य ने तब भी 21-14, 21-15 से मैच जीता था। यह पहला मौका था जब कोई दो भारतीय पेरिस ओलंपिक के बैडमिंटन में आमने-सामने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed