फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lakshya Sen waits for visa to participate in China Masters appeals to PM Narendra Modi for help

Lakshya Sen: चाइना मास्टर्स में हिस्सा लेने के लिए लक्ष्य को वीजा का इंतजार, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Wed, 08 Nov 2023 10:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 08 Nov 2023 10:26 PM IST
सार

लक्ष्य ने 2021 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण और एक रजत (मिश्रित टीम स्पर्धा) जीता था। लक्ष्य सेन थॉमस कप 2022 में चैंपियन बनने वाली पुरुष टीम के सदस्य थे। उन्होंने 2022 एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया था।

विज्ञापन
Lakshya Sen waits for visa to participate in China Masters appeals to PM Narendra Modi for help
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन को चाइना मास्टर्स में हिस्सा लेने के लिए अभी तक वीजा प्राप्त नहीं हुआ है। उत्तराखंड के लक्ष्य ने वीजा की समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


लक्ष्य ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ''मुझे जापान और चीन ओपन में शिरकत करने के लिए शनिवार को रवाना होना है। मैंने और मेरी टीम ने 30 अक्तूबर को जापान वीजा के लिए आवेदन किया था। हमें अभी तक वीजा प्राप्त नहीं हुआ है। मैंने साथ में ही चीन वीजा के लिए भी आवेदन किया था। मुझे, मेरे कोच और फिजियो के लिए वीजा की तत्काल उपलब्ध कराने की कृपा करें। कृपया अनुराग सर, पीएम मोदी जी और विदेश मंत्री जयशंकर जी मदद करें।''
विज्ञापन




जापान मास्टर्स 14 से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। वहीं, चाइना मास्टर्स 21 से 26 नवंबर तक शेंजेन में होगा। लक्ष्य ने 2021 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण और एक रजत (मिश्रित टीम स्पर्धा) जीता था। लक्ष्य सेन थॉमस कप 2022 में चैंपियन बनने वाली पुरुष टीम के सदस्य थे। उन्होंने 2022 एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed