फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lakshya Sen vs CY Lin Final Match Highlights All England Open 2026 Final Results Updates

Lakshya Sen vs CY Lin Highlight: ऑल इंग्लैंड के फाइनल में हारे लक्ष्य सेन, खिताब से चूके; लिन चुन-यी ने दी मात

Sun, 08 Mar 2026 06:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Mar 2026 06:53 PM IST
सार

Lakshya Sen vs CY Lin, All England Open 2026 Final Match Highlights : ऑल इंग्लैंड ओपन का फाइनल मुकाबला आज बर्मिंघम में खेला गया। बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन का सामना चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से हुआ, जिसमें भारतीय शटलर खिताब से चूक गए।

विज्ञापन
Lakshya Sen vs CY Lin Final Match Highlights All England Open 2026 Final Results Updates
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के अनुभवी शटलर लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार गए हैं। पुरुष एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में लक्ष्य को चीनी ताइपे के लिन चुन-यी के खिलाफ 15-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया। लक्ष्य सेन के पास न केवल खिताब जीतने बल्कि जनवरी में लिन चुन-यी से मिली हार का बदला लेने का भी सुनहरा मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। इससे पहले सेन को इंडिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में लिन चुन-यी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में दिखाया जबरदस्त जज्बा
लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई को 1 घंटे 37 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-16, 18-21, 21-15 से हराया था। मैच के बाद लक्ष्य सेन ने कहा था कि उन्होंने सिर्फ हर पॉइंट पर ध्यान दिया। तीसरे गेम की शुरुआत में उनके पैरों में ऐंठन भी महसूस हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार संघर्ष करते रहे।

दूसरी बार ऑल इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचे थे लक्ष्य
यह लक्ष्य सेन का दूसरा ऑल इंग्लैंड ओपन फाइनल था, जिसमें वह हार गए। इससे पहले 2022 में वह फाइनल तक पहुंचे थे, जहां उन्हें विक्टर एक्सलसेन से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए था खास मौका
भारत की ओर से इससे पहले प्रकाश पादुकोड़ ने 1980 में खिताब जीता था। पुलेला गोपीचंद ने 2001 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा साइना नेहवाल भी 2015 में फाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन खिताब नहीं जीत सकीं। अगर लक्ष्य सेन आज खिताब जीतते तो ऑल इंग्लैंड का खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed