{"_id":"66cb32c14ca9da4fd900b2c9","slug":"lakshya-sen-left-for-austria-for-physical-assessment-he-will-return-after-one-week-2024-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakshya Sen: शारीरिक आकलन के लिए लक्ष्य सेन ऑस्ट्रिया रवाना, जानें कब होगी वापसी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Lakshya Sen: शारीरिक आकलन के लिए लक्ष्य सेन ऑस्ट्रिया रवाना, जानें कब होगी वापसी
Sun, 25 Aug 2024 07:04 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 25 Aug 2024 07:04 PM IST
सार
लक्ष्य के इस साल सितंबर में हांगकांग सुपर 500 और चीन ओपन सुपर 1000 में खेलने की संभावना है। पेरिस ओलंपिक में पदक मुकाबले में हार के बाद लक्ष्य ने कहा- मैंने इस मैच की शुरुआत वास्तव में अच्छी की लेकिन मैं बढ़त बरकरार नहीं रख सका।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन शारीरिक आकलन के लिए रविवार को ऑस्ट्रिया रवाना हुए। पेरिस ओलंपिक में वह पदक से चूक गए थे। उन्हें मलयेशिया के ली जी जिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लक्ष्य की ऑस्ट्रिया से वापसी एक हफ्ते के बाद होगी। उनके ट्रेनर गौरव और उत्तराखंड के 15 वर्षीय जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी निश्चल चंद भी गए हैं समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक- लक्ष्य शारीरिक आकलन के लिए ऑस्ट्रिया जा रहे है। वह आज रवाना हो गए और एक हफ्ते में लौट आएंगे।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : PTI
रिपोर्ट में आगे कहा गया- परीक्षणों में मुख्य रूप से विशिष्ट स्ट्रैंथ से जुड़े पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा। कई शीर्ष खिलाड़ियों ने वहां जाकर परीक्षण कराया है। हमने उसकी चोटों को लेकर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला के साथ भी सलाह मशवरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य सेन और ली जी जिया
- फोटो : PTI
लक्ष्य के इस साल सितंबर में हांगकांग सुपर 500 और चीन ओपन सुपर 1000 में खेलने की संभावना है। पेरिस ओलंपिक में पदक मुकाबले में हार के बाद लक्ष्य ने कहा- मैंने इस मैच की शुरुआत वास्तव में अच्छी की लेकिन मैं बढ़त बरकरार नहीं रख सका और फिर जब उसने अच्छा खेलना शुरू किया तो मेरे लिए रैलियों का जवाब ढूंढना मुश्किल हो गया। कुल मिलाकर परिणामों से थोड़ा निराश हूं।