फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Krisha Verma won gold in Under-19 World Boxing, five silver medals also in Indias bag

Boxing: अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी में कृषा वर्मा ने जीता स्वर्ण, पांच रजत भी भारत की झोली में

Sat, 02 Nov 2024 09:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 02 Nov 2024 09:48 PM IST
सार

चंचल चौधरी (महिला 48 किग्रा), अंजलि कुमारी सिंह (महिला 57 किग्रा), विनी (महिला 60 किग्रा), आकांक्षा फलासवाल (महिला 70 किग्रा) के अलावा राहुल कुंडू (पुरुष 75 किग्रा) अपने फाइनल में हार गए जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Krisha Verma won gold in Under-19 World Boxing, five silver medals also in Indias bag
कृषा वर्मा ने जीता स्वर्ण - फोटो : @ddsportschannel

विस्तार

युवा भारतीय मुक्केबाज कृषा वर्मा ने अमेरिका के कोलोराडो में विश्व मुक्केबाजी द्वारा आयोजित शुरुआती अंडर-19 विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि पांच अन्य मुक्केबाजों ने रजत पदक अपनी झोली में डाले। कृषा ने 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में जर्मनी की साइमन लेरिका को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले में मात दी।
विज्ञापन

चंचल चौधरी (महिला 48 किग्रा), अंजलि कुमारी सिंह (महिला 57 किग्रा), विनी (महिला 60 किग्रा), आकांक्षा फलासवाल (महिला 70 किग्रा) के अलावा राहुल कुंडू (पुरुष 75 किग्रा) अपने फाइनल में हार गए जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चंचल अयोग्य घोषित किए जाने के बाद दूसरे स्थान पर रहीं जबकि अंजलि को इंग्लैंड की मिया-तिया आयटन से 0-5 से हार मिली। आकांक्षा इंग्लैंड की लिली डीकॉन से जबकि राहुल अमेरिका के अविनोंग्या जोसेफ से 1-4 के समान अंतर से पराजित हुए। विनी को इंग्लैंड की एला लोन्सडेल से 2-3 के विभाजित फैसले में शिकस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महिला मुक्केबाज और एक पुरुष मुक्केबाज फाइनल में स्वर्ण के लिए रिंग में उतरेंगे। विश्व मुक्केबाजी का यह पहला वैश्विक टूर्नामेंट है। विश्व मुक्केबाजी को ओलंपिक आंदोलन में मुक्केबाजी का स्थान सुनिश्चित करने के लिए लांच किया गया था जिसका उद्देश्य मुक्केबाजी के लिए विश्व संचालन संस्था के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) की जगह लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed