फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Kolkata Murder Case: footballer Subhasish Bose and his wife came in support of victim of the Kolkata incident

Kolkata Case: कोलकाता कांड की पीड़िता के समर्थन में उतरे स्टार फुटबॉलर, न्याय की मांग करते हुए कही यह बात

Mon, 19 Aug 2024 03:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 19 Aug 2024 03:50 PM IST
सार

मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच साल्टलेक में रविवार को होने वाले डूरंड कप फुटबाल टूर्नामेंट के मैच शनिवार को रद्द कर दिया गया था। स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस अधिकारियों और आयोजकों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
Kolkata Murder Case: footballer Subhasish Bose and his wife came in support of victim of the Kolkata incident
सुभाशीष बोस और कस्तूरी छेत्री - फोटो : @subhasis_bose15

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ पूरे देश में रोश का माहौल है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच रविवार को भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर एवं मोहन बागान के कप्तान सुभाशीष बोस अपनी पत्नी कस्तूरी छेत्री के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। 
विज्ञापन

Kolkata Murder Case: footballer Subhasish Bose and his wife came in support of victim of the Kolkata incident
विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग - फोटो : PTI
दरअसल, मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच साल्टलेक में रविवार को होने वाले डूरंड कप फुटबाल टूर्नामेंट के मैच शनिवार को रद्द कर दिया गया था। स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस अधिकारियों और आयोजकों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kolkata Murder Case: footballer Subhasish Bose and his wife came in support of victim of the Kolkata incident
सुभाशीष बोस और कस्तूरी छेत्री - फोटो : @subhasis_bose15
पीड़िता के समर्थन में हो रहे विरोध प्रदर्शन में रविवार को सुभाशीष अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा- निश्चित रूप से हम महिला डॉक्टर पर बर्बर हमले और उसके साथ बलात्कार में शामिल सभी लोगों के लिए सजा की मांग करते हैं। उस पर अकल्पनीय हमला किया गया और उसे क्रूरता से मार दिया गया। मुझे उम्मीद है कि किसी और महिला को इस तरह के अत्याचार से नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

Kolkata Murder Case: footballer Subhasish Bose and his wife came in support of victim of the Kolkata incident
कल्याण चौबे - फोटो : PTI
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और तीनों क्लब के आक्रोशित प्रशंसकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा- यह बहुत शर्मनाक है। पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। फुटबॉल मैच नहीं हो सका… और पुलिस की तैनाती देखिए, ऐसा लग रहा है कि यहां दंगा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed