फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   KKR's player robin uthappa got angry with RCB's players sarfaraz khan

RCB के खिलाड़ी को मारने दौड़े उथप्पा! कप्तान गंभीर ने किया बचाव

Tue, 14 Apr 2015 07:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Apr 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
KKR's player robin uthappa got angry with RCB's players sarfaraz khan

केकेआर टीम के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा पर आरसीबी के एक खिलाड़ी के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल-8 में केकेआर की ओर से खेलते हुए दो मैचों में 35 और 9 रन बनाने वाले उथप्पा शनिवार को अचानक ही गुस्से में आ गए।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आरसीबी और केकेआर के बीच मैच हुआ था। जिसमें आरसीबी 3 विकेट से जीता। जब क्रिस गेल आउट हुए तो आरसीबी के युवा खिलाड़ी 17 वर्षीय सरफराज खान ड्रिंक्स लेकर मैदान में आए। सरफराज के आते ही उथप्पा अचानक बरस पड़े। उस वक्त तो जैसे-तैसे मामला आगे नहीं बढा।
विज्ञापन


लेकिन मैच खत्म होने के बाद सैरेमनी के वक्त उथप्पा सरफराज को देखकर एक बार फिर भड़क गए और मारने के लिए दौड़े। साइड स्क्रीन ले जाकर उथप्पा ने सरफराज का कॉलर तक पकड़ लिया। किसी तरह मामले को शांत किया। बाद में उथप्पा ने माफी भी मांग ली थी। हालांकि इस बात का पता नहीं लग पाया कि उथप्पा सरफराज पर गुस्सा क्यों हुए?

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच रेफरी ने कहा, मुझे नहीं कोई खबर

KKR's player robin uthappa got angry with RCB's players sarfaraz khan

शनिवार को हुए इस सनसनीखेज मामले के पीछे मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ का बयान भी सामने आया। उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने इस बात को सिरे से ही खारिज कर दिया। इस मामले में श्रीनाथ ने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि आरसीबी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

केकेआर के एक अधिकारी ने भी ऐसी किसी रिपोर्ट को बकवास बताया है। उन्होंने कहा कि हमने ऐसा कुछ नहीं सुना। बताया जाता है कि साइट स्क्रीन के पीछे हुई झड़प के बाद आरसीबी के एबी डीविलियर्स और अशोक डिंडा बीच-बचाव के लिए पहुंचे थे। और तो और यह भी चर्चा है कि मैच रेफरी श्रीनाथ ने उथप्पा, केकेआर के सीइओ वेंकी मैसूर और आरसीबी के डीविलियर्स को बुलाया था।

लेकिन KKR के कप्तान गंभीर ने कहा, 'इसमें कुछ भी गलत नहीं'

KKR's player robin uthappa got angry with RCB's players sarfaraz khan

वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के युवा खिलाड़ी सरफराज के साथ कथित झड़प मामले को लेकर अपने खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का यह कहकर बचाव किया है कि आईपीएल जैसी कड़ी प्रतियोगिता में इस तरह की चीजें हो जाती हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैदान में वह भी काफी आक्रामक रहते हैं। जब आप खेलने उतरते और मैच जीतना चाहते हो तो आपको आक्रामक होना पड़ता है। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि इस मुद्दे को ज्यादा न उछाले। कई बार मीडिया चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर देता है।

रिपोर्टों में कहा गया है कि केकेआर के ओपनर की बंगलोर के खिलाड़ी सरफराज से झड़प हो गई थी और नौबत यहां तक पहुंच गई थी कि उथप्पा ने सरफराज का कॉलर तक पकड़ लिया था। हालांकि मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ इसको यह कहकर खारिज कर चुके हैं कि उनके पास बंगलोर की ओर से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। केकेआर के एक अधिकारी ने भी ऐसी रिपोर्ट को बकवास बताया था।

कप्‍तान गंभीर भी खुद पिछले सत्र में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली से बुरी तरह से उलझे थे। इसके अलावा गंभीर 2013 में राजस्‍थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ से मैदान पर ही जोरदार बहसबाजी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed