फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khelo India : Abhinav Shaw became Youngest Gold medalist in Youth Games

खेलो इंडिया : स्वर्ण जीतकर चैंपियन बना 10 साल का निशानेबाज अभिनव शॉ

Mon, 14 Jan 2019 06:08 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 14 Jan 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
Khelo India : Abhinav Shaw became Youngest Gold medalist in Youth Games

महज दस साल के निशानेबाज अभिनव शॉ ने रविवार को यहां 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में मेहुली घोष के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल टीम को पहला स्थान दिलाया जिससे वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गए जबकि मेहुली घोष निशानेबाजी स्पर्धा में दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली निशानेबाज बन गईं। 

विज्ञापन


कोच जॉयदीप करमाकर के शिष्य छठी कक्षा के छात्र अभिनव की बदौलत पश्चिम बंगाल की टीम ने फाइनल में 501.7 अंक जुटाए जो जूनियर फाइनल में 498.2 अंक और यूथ फाइनल में 498.8 अंक से बेहतर रहा। 
विज्ञापन


जसपाल राणा की बेटी दिवांशी को स्वर्ण 

देवांशी राणा ने जूनियर (अंडर-21) महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। राष्ट्रीय जूनियर पिस्टल कोच जसपाल राणा की बेटी ने हरियाणा की अंजलि चौधरी की कड़ी चुनौती को पस्त करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ने भारोत्तोलन में खोला खाता 

कर्नाटक और दिल्ली ने पांचवें दिन भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक से खाता खोला। कर्नाटक की अक्षता कमाती और दिल्ली के हर्षित सहरावत ने स्वर्ण पदक हासिल किए। पंजाब चार स्वर्ण पदक से मिजोरम और मणिपुर से आगे निकल गया है जिनके तीन तीन स्वर्ण है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और हरियाणा के एक-एक स्वर्ण हो गए हैं।

ओडिशा और हरियाणा में हॉकी फाइनल 

ओडिशा और हरियाणा ने पुरुष अंडर-21 हाकी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा ने सेमीफाइनल में पंजाब को 3-1 से और ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को एक के मुकाबले दो गोल से हराया। हरियाणा और ओडिशा के बीच फाइनल सोमवार को जबकि उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच तीसरे स्थान का मैच मंगलवार को होगा। 

महाराष्ट्र की जिम्नास्ट अदिति का शानदार प्रदर्शन   

अदिति डांडेकर और अरिक डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्नास्टिक में महाराष्ट्र की टीम को अंडर-21 श्रेणी में नौ स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की। मेजबान टीम ने इस स्पर्धा में नौ स्वर्ण के अलावा छह रजत पदक और तीन कांस्य पदक भी जीते। अदिति ने दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीते। इसके अलावा ऑलराउंड खिताब भी जीता। 


मेघना रेड्डी ने एक स्वर्ण और रजत के साथ उन्हें कुछ टक्कर देने की कोशिश की। अरिक डे ने हॉरीजेंटल बार में दो और पदक दिलाए। उन्होंने हॉरीजोंटल बॉर में स्वर्ण और पैरलल बार में रजत पदक जीता। पैरलल बार में उत्तर प्रदेश के अग्निवेश पांडेय अपने राज्य के लिए सबसे सफल जिम्नास्ट रहे। ओवरऑल उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed