{"_id":"650093f520a23a47940ff4d1","slug":"kenya-s-daniel-and-ethiopia-s-ayana-will-be-the-main-attractions-in-delhi-half-marathon-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Half Marathon: केन्या के डेनियल और इथियोपिया की अयाना होंगी मुख्य आकर्षण, 15 अक्तूबर को होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Delhi Half Marathon: केन्या के डेनियल और इथियोपिया की अयाना होंगी मुख्य आकर्षण, 15 अक्तूबर को होगी प्रतियोगिता
Tue, 12 Sep 2023 10:08 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:08 PM IST
सार
पुरुष वर्ग में केन्केया रोन्सर कोंगा (59:08), लियोनार्ड बारसोटन (59:09), इसाक किपकेमबोई (59:17) और इसैयाह लासोई (59:27) तथा इथियोपिया के टेसफहुन अकालन्यू (59:22) भी खिताब के लिए अपनी कड़ी चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
डेनियल एबेन्यो और अल्माज अयाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व चैंपियनशिप में 10,000 मीटर में रजत पदक जीतने वाले केन्या के डेनियल एबेन्यो और इथियोपिया की रियो ओलंपिक चैंपियन अल्माज अयाना 15 अक्तूबर को यहां होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन में आकर्षण के केंद्र होंगे। आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार इस प्रतियोगिता की इनामी राशि 268,000 डॉलर है और इसे विश्व एथलेटिक्स की तरफ से एलीट लेवल की रोड रेस की मान्यता हासिल है।
इस हाफ मैराथन में हजारों एमेच्योर धावकों के भाग लेने की संभावना है। अयाना ने 2016 ओलंपिक खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2015 में विश्व चैंपियनशिप में 5,000 मीटर और 2017 में 10,000 मीटर दौड़ का खिताब जीता था। एबेन्यो का हाफ मैराथन में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 59.04 मिनट का है जो दिल्ली हाफ मैराथन की 58.53 मिनट के रिकॉर्ड के काफी करीब है।
पुरुष वर्ग में केन्केया रोन्सर कोंगा (59:08), लियोनार्ड बारसोटन (59:09), इसाक किपकेमबोई (59:17) और इसैयाह लासोई (59:27) तथा इथियोपिया के टेसफहुन अकालन्यू (59:22) भी खिताब के लिए अपनी कड़ी चुनौती पेश करेंगे। महिला वर्ग में अयाना को अपनी युवा साथी बेतेलिहेम अफेनिगस और केन्या की वियोला चेप्नगेनो से कड़ी चुनौती मिलेगी। पुरुष और महिला वर्ग के अंतरराष्ट्रीय विजेताओं को समान 27,000 डॉलर की इनामी राशि मिलेगी।