फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Kashyap reach quarterfinals of China Open

चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में कश्यप

Thu, 15 Nov 2012 11:32 PM IST
शंघाई/एजेंसी
शंघाई/एजेंसी Updated Thu, 15 Nov 2012 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kashyap reach quarterfinals of China Open

लंदन ओलंपिक के क्वार्टर फाइनलिस्ट परूपल्ली कश्यप ने सातवीं वरीयता प्राप्त वियतनाम के तिएन मिन्ह एनगुऐन को 12-21, 22-20, 21-14 से हराकर चाइना सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप ने पहला गेम आसानी से हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए एक घंटे नौ मिनट में शानदार जीत हासिल की।

विज्ञापन


कश्यप ने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी तिएन को अगस्त में लंदन ओलंपिक में भी हराया था। कश्यप का क्वार्टर-फाइनल में शुक्रवार को चीन के झेंगमिंग वांग से मुकाबला होगा, जिन्होंने इंडोनेशिया के सोनी दवी कुनकोरो एक घंटे पांच मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 14-21, 21-15 से हराया।
विज्ञापन


न्य भारतीयों में प्रणव चोपड़ा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने इंडोनेशिया की रिकी विदियांतो और पुष्पित रिची दिली को 21-11, 21-15 से हराया जबकि तरूण कोना और अरुण विष्णु को टॉप सीड डेनमार्क की जोड़ी मथायस बोई और कार्सटन मोंगेनसन ने 21-10, 21-8 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed