{"_id":"68a34dec51b48ce27207936f","slug":"kabaddi-kandwa-won-open-prize-money-due-to-coordination-and-accurate-raids-of-kavita-and-manisha-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी: कविता और मनीषा के तालमेल व सटीक रेड से कंदवा ने जीती ओपन प्राइज मनी, जानदार मुकाबला देख हैरान रहे लोग","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
कबड्डी: कविता और मनीषा के तालमेल व सटीक रेड से कंदवा ने जीती ओपन प्राइज मनी, जानदार मुकाबला देख हैरान रहे लोग
Tue, 19 Aug 2025 05:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 19 Aug 2025 05:30 AM IST
सार
Sports News: कबड्डी में दोनों खिलाड़ियों का एक्शन देख सभी हैरान रह गए। दोनों बहनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
कबड्डी में भाग लेने वाली टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चितईपुर में आयोजित ओपन प्राइज मनी महिला कबड्डी प्रतियोगिता में कंदवा की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता। इस जीत में दो बहने कविता और मनीषा की जोड़ी ने अपने बेहतरीन खेल से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में वाराणसी मऊ और भदोही की कुल 14 महिला टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज, कंदवा और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चकरमा चोलापुर की टीमों के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन
चोलापुर की टीम ने शानदार टैकल और रेड से कंदवा को कड़ी चुनौती दी। वहीं कोच रामजीत यादव के मार्गदर्शन में कंदवा के खिलाड़ियों ने एक-एक अंक के लिए संघर्ष किया। इस दौरान, कविता और मनीषा की जोड़ी ने अपने तालमेल और सटीक रेड से विपक्षी टीम को लगातार दबाव में रखा। कंदवा की टीम ने अपने अनुभव और धैर्य का परिचय देते हुए निर्णायक बढ़त बना ली।
विज्ञापन
अंतिम स्कोर 38-17 रहा। इससे कंदवा ने चोलापुर को बड़े अंतर से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। टीम के कोच रामजीत यादव ने अपने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की। कोच ने बताया कि टीम में मूल रूप से हरियाणा की रहने दो बहनें कविता और मनीषा ने खेल के दौरान शानदार प्रदर्शन किया।