{"_id":"67fe036409d86d51700446e5","slug":"jd-vance-brokes-college-football-trophy-said-didnt-want-anyone-else-to-get-it-video-goes-viral-2025-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JD Vance: 'मैं नहीं चाहता किसी अन्य टीम को मिले', अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हाथ से गिरी ट्रॉफी; वीडियो","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
JD Vance: 'मैं नहीं चाहता किसी अन्य टीम को मिले', अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हाथ से गिरी ट्रॉफी; वीडियो
Tue, 15 Apr 2025 12:27 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:27 PM IST
सार
व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में ओहयो स्टेट की फुटबॉल टीम को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन हुआ था। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने टीम की तारीफ की और फोटो सेशन हुआ। इसके बाद वेंस ने मंच पर ट्रॉफी उठाने की कोशिश की, जैसे ही उन्होंने ट्रॉफी उठाई उसका ऊपरी हिस्सा और नीचे का हिस्सा अलग हो गया।
विज्ञापन
जेडी वेंस
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसका कारण उनके हाथों से ट्रॉफी का गिरकर टूटना है। दरअसल, ओहयो स्टेट यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीम ने सोमवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया था। इस दौरान कॉलेज फुटबॉल प्लेऑफ नेशनल चैंपियनशिप की ट्रॉफी को उपराष्ट्रपति ने गलती से गिरा दिया और वह टूट गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जेडी वेंस के हाथ से टूटी ट्रॉफी, वीडियो
व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में ओहयो स्टेट की फुटबॉल टीम को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन हुआ था। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने टीम की तारीफ की और फोटो सेशन हुआ। इसके बाद वेंस ने मंच पर ट्रॉफी उठाने की कोशिश की, जैसे ही उन्होंने ट्रॉफी उठाई उसका ऊपरी हिस्सा और नीचे का हिस्सा अलग हो गया। ट्रॉफी का बेस जमीन पर गिर गया जबकि ओहयो स्टेट के ट्रेवेयॉन हेंडरसन ने ऊपरी हिस्सा बचा लिया। इस घटना ने सभी को चौंका दिया। हालांकि, वेंस ने हेंडरसन की मदद से ट्रॉफी को जोड़ा।

The CFP National Championship Trophy falls apart as VP JD Vance tries to hold it aloft at the White House. pic.twitter.com/XYmZRnCsK0
— Philip Melanchthon Wegmann (@PhilipWegmann) April 14, 2025
वेंस ने दिया मजेदार जवाब
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पर जवाब देते हुए जेडी वेंस ने ट्वीट किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'मैं नहीं चाहता था कि ओहयो स्टेट के बाद कोई और इस ट्रॉफी को ले।' बता दें कि, जेडी वेंस ओहयो स्टेट के 2007 के पूर्व छात्र हैं।

I didn’t want anyone after Ohio State to get the trophy so I decided to break it https://t.co/rS3Vw3BdO6
— JD Vance (@JDVance) April 14, 2025