{"_id":"68ab4950b06c4b56c7038a77","slug":"javelin-thrower-rohit-yadav-clinched-gold-medal-at-the-national-inter-sate-athletics-championships-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Inter-Sate Athletics: भाला फेंक एथलीट रोहित ने जीता स्वर्ण, मुरली श्रीशंकर क्वालिफाइंग मार्क पार करने से चूके","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Inter-Sate Athletics: भाला फेंक एथलीट रोहित ने जीता स्वर्ण, मुरली श्रीशंकर क्वालिफाइंग मार्क पार करने से चूके
Sun, 24 Aug 2025 10:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:48 PM IST
सार
रोहित ने सिर्फ स्वर्ण ही नहीं जीता, बल्कि उन्होंने अगले महीने टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद को भी बरकरार रखा। रोहित विश्व रैंकिंग कोटा के माध्यम से इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
रोहित यादव
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के भाला फेंक एथलीट रोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रोहित ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 83.65 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो से शीर्ष स्थान हासिल किया। रोहित का यह थ्रो उनके तीसरे प्रयास में आया जिसने यह सुनिश्चित किया कि वह खिताब अपने नाम करेंगे।
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद बरकरार
रोहित ने सिर्फ स्वर्ण ही नहीं जीता, बल्कि उन्होंने अगले महीने टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद को भी बरकरार रखा। रोहित विश्व रैंकिंग कोटा के माध्यम से इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश के ही सचिन यादव 83.20 मीटर की दूरी के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि महाराष्ट्र के प्रतिभाशाली शिवम लोहाकरे 80.20 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। राजस्थान के यशवीर सिंह भी विश्व रैंकिंग कोटा के माध्यम से विश्व चैंपियनशिप के लिए जगह बनाने की दौड़ में हैं। वह 76.22 मीटर के प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहे।

विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन को हासिल करने की अंतिम तिथि रविवार तक ही है। सचिन और यशवीर उन 36 एथलीटों की श्रेणी में हैं जो पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करेंगे। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा पहले ही वाइल्ड कार्ड के माध्यम से विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं क्योंकि वह गत चैंपियन हैं। अगर रोहित इसमें जगह बनाते हैं, तो चार भारतीय इस भाला फेंक स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। नीरज 2023 में बुडापेस्ट में चैंपियन बने थे। उस विश्व चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले किशोर जेना और डीपी मनु राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पांचवें और छठे स्थान पर रहे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की चयन समिति 28 अगस्त को भारतीय टीम का चयन कर सकती है।
मुरली ने भी जीता स्वर्ण
स्टार लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर को विश्व चैंपियनशिप में सीधे प्रवेश के लिए 8.27 मीटर के क्वालिफाइंग मार्क को पार करना था लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने 8.06 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, जो उनके लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए पर्याप्त था। उन्हें हालांकि विश्व चैंपियनशिप में जगह के लिए 27 या 28 अगस्त तक इंतजार करना होगा जब विश्व एथलेटिक्स क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी होगी।