फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Jannik Sinner banned for three months on doping charges weeks after Australian Open victory know details

Jannik Sinner: ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब विजेता यानिक सिनर पर लगा 3 महीने का प्रतिबंध, डोपिंग मामले में कार्रवाई

Sat, 15 Feb 2025 03:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 15 Feb 2025 03:55 PM IST
सार

लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम करने वाले विश्व नंबर एक यानिक सिनर पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई डोपिंग के मामले में हुई है।

विज्ञापन
Jannik Sinner banned for three months on doping charges weeks after Australian Open victory know details
यानिक सिनर - फोटो : Instagram

विस्तार

लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम करने वाले विश्व नंबर एक यानिक सिनर पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई डोपिंग के मामले में हुई है। शनिवार को विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) और सिनर पिछले साल प्रकाश में आए एक मामले में सहमति पर पहुंचे। प्रतिबंधित दवाओं के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद प्रतिबंध से बचने वाले सिनर के खिलाफ वाडा ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट या खेल पंचाट (सीएएस) में अपील की थी। इस मामले की सुनवाई अप्रैल 2025 में होनी थी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ क्योंकि वाडा और सिनर के बीच तीन महीने के प्रतिबंध के लिए समझौता हो गया। यह प्रतिबंध अप्रैल के मध्य तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

वाडा ने जारी किया बयान
इस मामले में वाडा की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि सिनर नौ फरवरी से चार मई की रात 11:59 बजे तक अपनी अयोग्यता की अवधि पूरी करेंगे, जिसके बाद वे फ्रेंच ओपन से पहले वापसी के लिए पात्र हो जाएंगे। वाडा ने आगे कहा, सिनर 13 अप्रैल 2025 से आधिकारिक प्रशिक्षण गतिविधि में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन में वापसी करेंगे सिनर
जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाला इटली का यह खिलाड़ी अगला ग्रैंडस्लैम खेल सकेगा । फ्रेंच ओपन 25 मई से शुरू होगा।  सिनेर ने एक बयान में कहा, यह मामला एक साल से लटक रहा था और प्रक्रिया इतनी लंबी है कि फैसला साल के आखिर में ही आता। मैंने हमेशा स्वीकार किया है कि मेरी टीम के लिये मैं जिम्मेदार हूं और मुझे लगता है कि खेल की सुरक्षा के लिये वाडा के कड़े नियम जरूरी है। यही वजह है कि मैने मामला निपटाने के लिये तीन महीने के प्रतिबंध की वाडा की पेशकश स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed