फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IOA President PT Usha Revolting Executive council members Controversy continues Sent letter to IOC official

IOA: आईओए में थमने का नाम नहीं ले रहा विवाद, पीटी उषा पर लगा तानाशाही से काम करने का आरोप, आईओसी को लिखा पत्र

Sat, 28 Sep 2024 08:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 28 Sep 2024 08:47 PM IST
सार

आईओए की गुरुवार को हुई बैठक के दौरान तीखी नोकझोंक हुई जिसमें उषा ने रघुराम अय्यर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से हटाने की उनकी अपील को सिरे से खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
IOA President PT Usha Revolting Executive council members Controversy continues Sent letter to IOC official
पीटी उषा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) में चला आ रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और अब अध्यक्ष पीटी उषा पर तानाशाही से काम करने का आरोप लगाया गया है। उषा और कार्यकारी परिषद के कुछ सदस्यों के बीच विवाद चल रहा है और अब इसने एक नया मोड़ ले लिया है। आईओए का विवाद अब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) तक पहुंच गया है। दरअसल, 12 सदस्यों ने आईओसी के एक वरिष्ठ अधिकारी जेरोम पोइवे को पत्र लिखकर उषा पर तानाशाही से काम करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

उषा ने सीईओ को हटाने की मांग खारिज की
आईओए की गुरुवार को हुई बैठक के दौरान तीखी नोकझोंक हुई जिसमें उषा ने रघुराम अय्यर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से हटाने की उनकी अपील को सिरे से खारिज कर दिया था। उषा ने अपनी ओर से पहले ही कहा है कि अय्यर की नियुक्ति पांच जनवरी को कार्यकारी परिषद बैठक में आईओए संविधान का सख्ती से पालन करते हुए की गई थी जिसकी वीडियोग्राफी की गई थी जिससे इस फैसले से पीछे हटने का कोई कारण नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नारंग और पहलवान योगेश्वर दत्त भी पत्र भेजने में शामिल
आईओसी में संस्थागत संबंध और शासन के प्रमुख पोइवे को लिखे पत्र में इन 12 सदस्यों ने कहा कि वे चाहते हैं कि राष्ट्रीय संस्था का संचालन लोकतांत्रिक तरीके से हो। कार्यकारी परिषद के सदस्यों ने पोइवे को लिखा कि वे आईओए के सीईओ के पद के लिए फिर से विज्ञापन देंगे। उन्होंने लिखा, अगले दो महीनों के अंदर अध्यक्ष के साथ मिलकर एक उपयुक्त उम्मीदवार को नियुक्त करने का लक्ष्य है। हम आईओए अध्यक्ष के आचरण से बहुत चिंतित हैं जिनका तानाशाही व्यवहार हमेशा खेदजनक रहा है। हमें आपके ऐसे अनुभव से गुजरने के लिए भी खेद है जो उनके लिए हर एक बैठक या मौके पर अपने सहयोगियों के विचारों और चिंताओं को कम आंकना नियम बन गया है।' वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय एच पटेल, उपाध्यक्ष राजलक्ष्मी देव और गगन नारंग, कोषाध्यक्ष सहदेव यादव, संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक और कल्याण चौबे, अन्य कार्यकारी परिषद सदस्य अमिताभ शर्मा, भूपेंद्र सिंह बाजवा, रोहित राजपाल, डोला बनर्जी, हरपाल सिंह और योगेश्वर दत्त ने पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed