फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indias Bornil Aakash Changmai achieved a special achievement won the title in Asia Junior Badminton Under-15

Badminton: 13 साल के बोर्निल ने खास उपलब्धि हासिल की, एशिया जूनियर बैडमिंटन के अंडर-15 में जीता खिताब

Sun, 22 Oct 2023 11:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 22 Oct 2023 11:39 PM IST
सार

बोर्निल ने टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल में हमवतन जगशेर सिंह को हराया। बालिकाओं के वर्ग में तान्वी शर्मा अंडर-17 के एकल फाइनल में पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
Indias Bornil Aakash Changmai achieved a special achievement won the title in Asia Junior Badminton Under-15
बोर्निल आकाश चांगमाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अंडर-15 बैडमिंटन खिलाड़ी बोर्निल आकाश चांगमाई ने रविवार को चीन के चेंगदू में बैडमिंटन एशिया अंडर-17 एवं अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में फैन होंग जुआन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। लड़कों के एकल फाइनल में बोर्निल ने चीन के 14 साल के खिलाड़ी को 34 मिनट में 21-19, 21-13 से शिकस्त दी। असम के रहने वाले तेरह बरस के बोर्निल 2013 में सिरिल वर्मा के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले दूसरे जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन


बोर्निल ने टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल में हमवतन जगशेर सिंह को हराया। बालिकाओं के वर्ग में तान्वी शर्मा अंडर-17 के एकल फाइनल में पहुंच गई हैं। बोर्निल के प्रदर्शन ने जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों की सफलताओं के सिलसिले को आगे बढ़ाया है। इससे पहले इसी महीने आयुष शेट्टी ने अमेरिका में विश्व बैडमिंटन जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। 
विज्ञापन


इसके अलावा सीनियर स्तर पर चीन के हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी ने युगल में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता और दुनिया में नंबर एक जोड़ी बनी। एच एस प्रणय ने एकल में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed