फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian womens football team will make a comeback in the Turkish Cup will compete with Hong Kong

Football: टर्किश कप में वापसी करने उतरेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम, हॉन्ग कॉन्ग से होगा मुकाबला

Fri, 23 Feb 2024 08:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Feb 2024 08:31 PM IST
सार

फीफा रैंकिंग में 79वें स्थान पर काबिज हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत का यह पांचवां मैच होगा। भारत ने पिछले चारों मैच जीते हैं जिनमें 11 गोल दागे और दो गोल गंवाए। आखिरी बार 2019 में एक दोस्ताना मुकाबले में भारत ने प्यारी शाशा के गोल के दम पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
Indian womens football team will make a comeback in the Turkish Cup will compete with Hong Kong
भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : X/@IndianFootball

विस्तार

पहले मैच में एस्टोनिया को हराने के बाद भारतीय महिला फुटबॉल टीम टर्किश कप के दूसरे मैच में शनिवार को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ इस लय को जारी रखने उतरेगी। भारत ने पहले मैच में एस्टोनिया को 4-3 से हराया था जो सीनियर महिला टीम की किसी यूरोपीय टीम के खिलाफ पहली जीत थी। इससे छाओबा देवी की कोचिंग वाली टीम का मनोबल बढ़ा होगा।
विज्ञापन


फीफा रैंकिंग में 79वें स्थान पर काबिज हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत का यह पांचवां मैच होगा। भारत ने पिछले चारों मैच जीते हैं जिनमें 11 गोल दागे और दो गोल गंवाए। आखिरी बार 2019 में एक दोस्ताना मुकाबले में भारत ने प्यारी शाशा के गोल के दम पर जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन


प्यारी ने एस्टोनिया के खिलाफ पहले मैच में भी गोल दागा। भारत इस समय तीन अंक और प्लस एक का गोल औसत लेकर तालिका में शीर्ष पर है जबकि हॉन्ग कॉन्ग का खाता भी नहीं खुला है और वह आखिरी स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed