{"_id":"64e8f2bfc18f5ffa48002519","slug":"indian-womens-football-team-announced-for-asian-games-2023-former-captain-bala-devi-returns-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम घोषित, पूर्व कप्तान बाला देवी की वापसी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games: एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम घोषित, पूर्व कप्तान बाला देवी की वापसी
Fri, 25 Aug 2023 11:58 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:58 PM IST
सार
रिकॉर्ड 634 भारतीय खिलाड़ी आगामी एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को 634 खिलाड़ियों के खेलने की मंजूरी दी। एशियाई खेल चीन के होंगझोऊ में 23 सितंबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन
bala devi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व कप्तान और स्टार स्ट्राइकर बाला देवी की एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम में वापसी हुई है। 22 सदस्यीय टीम की शुक्रवार को घोषणा हुई। बाला ने चार साल के अंतराल के बाद वापसी की है। देवी 2019 में दक्षिण एशियाई खेलों में खेली थी। उन्होंने देश के लिए 46 मैचों में 36 गोल किए हैं।
टीम : बाला देवी, अस्तम ओरांव, ज्योति, मनीषा, रेनू, रितु रानी, संजू, संगीता बासफोर, एलंगबाम चानू, डालिमा छिब्बर, ग्रेस डांगमेई, सौम्या गुगुलोथ, श्रेया हुडा, इंदुमती कथिरेसन, आशालता देवी, प्रियंगका देवी, एन सौम्या, स्वीटी देवी, आर संध्या, रंजना चानू, अंजू तमांग, जाक्सा।
रिकॉर्ड 634 भारतीय खिलाड़ी आगामी एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को 634 खिलाड़ियों के खेलने की मंजूरी दी। एशियाई खेल चीन के होंगझोऊ में 23 सितंबर से शुरू होंगे। 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 572 भारतीय खिलाड़ी खेलने गए थे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 850 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा एथलीट ट्रैक एंड फील्ड में होंगे। ट्रैक एंड फील्ड में 65 खिलाड़ी शिरकत करेंगे जिसमें 34 पुरुष और 31 महिला शामिल हैं। एशियाई खेलों की 38 स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों को चुना गया हैं। 22 पुरुष और इतनी ही महिलाओं के साथ 44 फुटबॉलर खेलने जाएंगे। इस सूची में हॉकी का दल तीसरे नंबर पर है जिसमें 36 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें 18 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ी हैं। 15 महिला और 15 पुरुषों की 30 क्रिकेटरों को भी जगह मिली है। इसके अलावा नौकायन में 33 और निशानेबाजी में 30 खिलाड़ियों को मंजूरी मिली है।