फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian para athletes creates history, bag 111 medals in Hangzhou Asian Para Games 2023

Asian Para Games 2023: भारतीय पैरा एथलीटों ने रचा इतिहास, हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में जीते 111 पदक

Sat, 28 Oct 2023 12:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Oct 2023 12:53 PM IST
सार

पैरा एथलीटों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य के साथ कुल 111 पदक जीते। यह पैरा एशियाई खेलों में भारत द्वारा जीते गए रिकॉर्ड पदक हैं।

विज्ञापन
Indian para athletes creates history, bag 111 medals in Hangzhou Asian Para Games 2023
भारतीय पैरा एथलीटों ने इतिहास रच दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पैरा एथलीटों ने शनिवार को इतिहास रच दिया जब उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में अपना अभियान 111 पदकों के साथ समाप्त किया, जो किसी भी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता में देश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। पैरा एथलीटों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य के साथ कुल 111 पदक जीते।
विज्ञापन

एशियाई खेलों में जीते 107 पदक से आगे निकले

भारतीय पैरा एथलीटों ने 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक आयोजित हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत द्वारा जीते गए 107 पदकों के रिकॉर्ड से चार पदक अधिक जीते। एशियाई खेलों में भी भारत ने 100 से ज्यादा पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। भारत एशियाई खेलों में 'अबकी बार, 100 पार' के लक्ष्य के साथ उतरा था और उसे पार किया था। अब पैरा एशियाई खेलों में भी भारत ने इतिहास रचा और 100 से ज्यादा पदक जीते। पैरा एशियाई खेलों में पिछला रिकॉर्ड 72 पदकों का था।

Asian Para Games 2023 medal tally: India winners list - full table
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरा एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रहा भारत

पदक तालिका में भारत चीन (521 पदक: 214 स्वर्ण, 167 रजत, 140 कांस्य), ईरान (44 स्वर्ण, 46 रजत, 41 कांस्य), जापान (42 स्वर्ण, 49 रन, 59 कांस्य) और कोरिया (30 स्वर्ण, 33 रजत, 40 कांस्य) से नीचे पांचवें स्थान पर रहा, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। पहला पैरा एशियाई खेल 2010 में चीन के ग्वांगझू में आयोजित किया गया था, जहां भारत एक स्वर्ण सहित 14 पदकों के साथ 15वें स्थान पर रहा था। 2014 और 2018 संस्करण में भारत क्रमशः 15वें और नौवें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन

दीपा मलिक ने की तारीफ

भारत ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार 100 से अधिक (101) पदक जीते थे। भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने पीटीआई से कहा, "हमने इतिहास रचा है, हमारे पैरा एथलीटों ने देश को गौरवान्वित किया है। हम पेरिस पैरालंपिक में टोक्यो से भी अधिक पदक जीतेंगे।"

Para Asian Games | Indians clinch 17 medals, including six gold, to begin  campaign in style - The Hindu

भारत ने 2018 के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ा

उन्होंने कहा, "हालांकि, यह हमारे लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है। हमने 110 से 115 पदकों की उम्मीद की थी और हम 111 पर समाप्त हुए, जो शुभ संख्या (एंजेल नंबर) है।" गुरुवार को भारत 2018 संस्करण में हासिल किए गए पैरा एशियाड में सबसे ज्यादा 72 पदक (15 स्वर्ण, 24 रजत, 33 कांस्य) के संख्या को पार गया था। भारत ने 2018 संस्करण की तुलना में 39 अधिक पदक जीते, जिसमें एथलेटिक्स में भारत के कुल 111 में से 55 (18 स्वर्ण, 17 रजत, 20) का योगदान रहा।

भारतीय शटलरों ने चार स्वर्ण सहित 21 पदकों के साथ दूसरा सबसे बड़ा योगदान दिया। शतरंज और तीरंदाजी ने क्रमश: आठ और सात पदक जीते, जबकि निशानेबाजी ने छह पदक जीते। शनिवार को आखिरी दिन भारत ने चार स्वर्ण सहित 12 पदक अपने नाम किए। सात पदक शतरंज से, चार एथलेटिक्स से और एक रोइंग से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed