{"_id":"69da458e2a70cca8740309a4","slug":"indian-paddlers-underlined-their-regional-dominance-in-south-asian-youth-table-tennis-championship-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Asian Youth TT: दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस में भारत का दबदबा, विभिन्न वर्गों में जीते 13 स्वर्ण पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
South Asian Youth TT: दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस में भारत का दबदबा, विभिन्न वर्गों में जीते 13 स्वर्ण पदक
Sat, 11 Apr 2026 06:29 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:29 PM IST
सार
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अपना दबदबा दिखाया। भारत के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में 13 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
टेबल टेनिस
- फोटो : Adobe
विस्तार
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने शनिवार को दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अलग-अलग वर्ग में 13 स्वर्ण पदक जीतकर अपना क्षेत्रीय दबदबा साबित कर दिया। यह टूर्नामेंट एशियाई युवा चैंपियनशिप के लिए क्वालिफायर भी है। भारत के प्रियनुज भट्टाचार्य ने अंडर-19 लड़कों के एकल फाइनल में हमवतन पुनीत बिस्वास को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
युगल वर्ग का खिताब भी भारत ने जीता
युगल में एमआर बालमुरुगन और मेहान सेंथिल ने पहले गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बांग्लादेश के अबुल हसीब और नफीज इकबाल को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 लड़कों के वर्ग में आदित्य दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में हमवतन खिलाड़ी अक्षय किरिकारा को हराया। युगल का खिताब भी भारत के ही पास रहा जिसमें ऋषान चट्टोपाध्याय और आकाश राजवेलु ने नेपाल के खिलाफ पांच गेम तक चले कड़े मुकाबले में जीत हासिल की।
लड़कियों के वर्ग में जेनिफर वर्गीज ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अंडर-19 फाइनल में हमवतन अनन्या मुरलीधरन को हराया, जबकि अंकोलिका चक्रवर्ती ने आहोना रे को पछाड़कर अंडर-15 का खिताब जीता। भारत ने लड़कियों के युगल के दोनों वर्ग में भी क्लीन स्वीप किया। मिश्रित युगल में भी भारत का दबदबा रहा।