फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Olympic Association president PT Usha confident about securing hosting right of 2030 Commonwealth Games

CWG 2030: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हासिल करने का भरोसा, ग्लास्गो में होनी है बैठक

Fri, 21 Nov 2025 07:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Nov 2025 07:47 PM IST
सार

उषा ने उम्मीद जताई कि 26 नवंबर को ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल आमसभा की बैठक के दौरान 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिल जाएगी।

विज्ञापन
Indian Olympic Association president PT Usha confident about securing hosting right of 2030 Commonwealth Games
पीटी उषा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी भारत को मिलने का पूरा यकीन है। उषा ने उम्मीद जताई कि 26 नवंबर को ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल आमसभा की बैठक के दौरान 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिल जाएगी। पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी बोर्ड ने अहमदाबाद में इन खेलों के आयोजन की सिफारिश की थी। ग्लास्गो में होने वाली बैठक में अंतिम मंजूरी मिलेगी। अहमदाबाद के अलावा नाइजीरिया का अबुजा मेजबानी की दौड़ में है। राष्ट्रमंडल खेल को 2030 में 100 साल भी पूरे होने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी बोर्ड ने भविष्य में मेजबानी की संभावना के लिए नाइजीरिया के साथ काम करने पर भी सहमति जताई जिसमें 2034 खेलों की मेजबानी की संभावित दावेदारी शामिल है। पीटी उषा ने कहा, हम शनिवार को ग्लास्गो रवाना हो रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि लोगों की उम्मीदें पूरी होंगी। दो तीन दिन इंतजर कर लें। भारतीय खेल तभी आगे बढेंगे जब हम मिलकर आगे बढेंगे। देश के कोने कोने में प्रतिभायें हैं लेकिन मौके हर बच्चे तक पहुंचने चाहिए। हम यह मार्ग प्रशस्त करके मजबूत तंत्र बनाना चाहते हैं जिसमें निष्पक्ष चयन हो और विज्ञान, खुराक, मानसिक मजबूती जैसे हर पहलू में मदद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed