फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian men's compound archery team created history winning its maiden gold medal at the World Championships

Archery: भारतीय पुरुष कम्पाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में पहली बार जीता स्वर्ण पदक

Sun, 07 Sep 2025 01:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गवांग्जू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गवांग्जू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 07 Sep 2025 01:07 PM IST
सार

ऋषभ यादव, अमन सैनी और प्रथमेश फुगे की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताबी मुकाबले में फ्रांस को 235-233 के अंतर से हराया।

विज्ञापन
Indian men's compound archery team created history winning its maiden gold medal at the World Championships
तीरंदाजी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock

विस्तार

भारतीय पुरुष कम्पाउंड तीरंदाजी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने विश्व चैंपियनशिप में रविवार को फ्रांस को हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। ऋषभ यादव, अमन सैनी और प्रथमेश फुगे की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताबी मुकाबले में फ्रांस को 235-233 के अंतर से हराया। भारत ने फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और तुर्किये पर भी प्रभावशाली जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

ज्योति-ऋषभ की मिश्रित टीम को मिला रजत पदक 
इससे पहले, ज्योति सुरेखा वेनम और ऋषभ यादव की मिश्रित टीम जोड़ी को फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ 155-157 से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। लेकिन 23 वर्षीय ऋषभ ने इसके बाद सैनी और प्रथमेश के साथ मिलकर पुरुष कम्पाउंड टीम का खिताब अपने नाम किया। तीसरे सेट के बाद स्कोर 176-176 पर बराबर था, लेकिन दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने निर्णायक दौर में 59 अंक बटोरी, जबकि फ्रांस 57 अंक ही हासिल कर सकी। इस तरह भारत ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed