{"_id":"66c8b40a348793d7940e26c2","slug":"indian-grandmaster-d-gukesh-settled-for-a-draw-against-alireza-firouzja-of-france-in-the-sinquefield-cup-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश फिरौजा के खिलाफ नहीं दर्ज कर सके जीत, अंक बांटने पर हुए मजबूर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश फिरौजा के खिलाफ नहीं दर्ज कर सके जीत, अंक बांटने पर हुए मजबूर
Fri, 23 Aug 2024 09:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 23 Aug 2024 09:39 PM IST
सार
चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ नवंबर में विश्व चैंपियनशिप मैच खेलने के लिए तैयार गुकेश ने फिरौजा को कड़ी चुनौती दी। ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने भी नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ बाजी ड्रॉ कराई।
विज्ञापन
डी गुकेश
- फोटो : SAI Media
विस्तार
विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश सिंकफील्ड कप के चौथे दौर में फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा के खिलाफ अच्छी स्थिति पर पहुंचने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर सके और उन्हें अंक बांटकर संतोष करना पड़ा। चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ नवंबर में विश्व चैंपियनशिप मैच खेलने के लिए तैयार गुकेश ने फिरौजा को कड़ी चुनौती दी। ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने भी नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ बाजी ड्रॉ कराई।
अमेरिका के वेस्ले सो ने एकमात्र निर्णायक बाजी जीती। उन्होंने रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराकर पूरे अंक जुटाए। इस तरह वेस्ले सो के फिरौजा की तरह 2.5 अंक हो गए हैं और दोनों चार दौर के बाद संयुक्त बढ़त बनाए हैं। उनके बाद अमेरिका के फैबियानो कारूआना, फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव, नेपोमनियाच्ची, प्रज्ञानानंद और गुकेश शामिल हैं। उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तारोव और गिरी 1.5 लेकर संयुक्त नौवें स्थान पर हैं।