फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Grand Prix Race programme announce

इंडियन ग्रां प्री का रेस कार्यक्रम जारी

Wed, 17 Oct 2012 11:22 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Wed, 17 Oct 2012 11:22 PM IST
विज्ञापन
Indian Grand Prix Race programme announce
ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 26 से 28 अक्तूबर तक होने वाली इंडियन ग्रां प्री फार्मूला वन रेस के दूसरे संस्करण के लिए बुधवार को रेस कार्यक्रम जारी कर दिया गया। कार्यक्रम के तहत 26 अक्तूबर को पहला अभ्यास सत्र सुबह दस बजे होगा। इसके बाद दूसरा अभ्यास सत्र दोपहर बाद दो से साढ़े तीन बजे के बीच होगा।
विज्ञापन


जेके रेसिंग एशिया सीरीज और एमआरएफ चैलेंज 2012 का आयोजन भी एफ वन के साथ किया जा रहा है। ये दोनों रेस इंडियन ग्रां प्री के लिए सपोर्ट रेस होंगी। पोल पोजीशन के लिए क्वालीफाइंग रेस 27 अक्तूबर को दोपहर दो बजे होगी। इससे पहले एक घंटे का तीसरा अभ्यास सत्र 11 बजे आयोजित किया जाएगा। रविवार को एफ वन की मुख्य रेस तीन बजे होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जेके रेसिंग एशिया सीरीज की प्रैक्टिस रेस सुबह पौने नौ बजे से सवा नौ बजे तक होगी। इस रेस का क्वालीफाइंग शनिवार को सवा नौ बजे से साढे़ दस बजे तक होगा। इसी दिन इस सीरीज की दस लैप की पहली रेस साढ़े तीन से चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जेके रेसिंग की दूसरी रेस 12 से साढे़ 12 बजे तक होगी। एमआरएफ चैलेंज का क्वालीफाइंग शुक्रवार को चार से साढे़ चार बजे तक, दस लैप की पहली रेस शनिवार को 12.25 बजे से 12.55 तक और रविवार को दूसरी रेस 11.00 से 1130 बजे तक होगी।


इंडियन ग्रां प्री के लिए मैकलारेन से जुड़ा बूस्ट

फूड हेल्थ ड्रिंक बूस्ट ने बुधवार को आगामी इंडियन ग्रां प्री के लिए फार्मूला वन टीम मैकलारेन से जुड़ने की घोषणा की। इस भागीदारी के तहत रेस के दौरान बूस्ट का ब्रांड लोगो लुइस हेमिल्टन और जेनसन बटन की रेस कारों पर लगा रहेगा। ग्लैसगोस्मिथलाइन के विपणन प्रमुख जयंत सिंह ने कहा कि बूस्ट इंडियन ग्रां प्री के लिए वोडाफोन मैकलारेन मर्सीडीज से जुड़कर उत्साहित है।


26 अक्तूबर: पहला अभ्यास सत्र सुबह दस बजे। दूसरा अभ्यास सत्र दोपहर बाद दो से साढ़े तीन बजे के बीच होगा।
27 अक्तूबर: पोल पोजीशन के लिए क्वालीफाइंग रेस दोपहर दो बजे होगी। इससे पहले एक घंटे का तीसरा अभ्यास सत्र 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
28 अक्तूबर: रविवार को एफ वन की मुख्य रेस तीन बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed