फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian football team in top-100 in FIFA Rankings for first time in five years after Intercontinental Cup win

FIFA Rankings: भारतीय फुटबॉल टीम पांच साल में पहली बार टॉप-100 में, इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीतने का मिला फायदा

Thu, 29 Jun 2023 07:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 29 Jun 2023 07:37 PM IST
सार

विश्व चैंपियन अर्जेंटीना की टीम पहले पायदान पर है। उसने लियोनल मेसी की कप्तानी में पिछले साल के अंत में विश्व कप अपने नाम किया था। फ्रांस दूसरे, ब्राजील तीसरे, इंग्लैंड चौथे और बेल्जियम पांचवें स्थान पर है।

विज्ञापन
Indian football team in top-100 in FIFA Rankings for first time in five years after Intercontinental Cup win
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री - फोटो : Indian Football/Twitter

विस्तार

भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए गुरुवार (29 जून) का दिन खुशखबरी लेकर आया। टीम इंडिया फीफा की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में टॉप-100 में शामिल हो गई है। भारतीय टीम की इससे पहले रैकिंग 101 थी। वह पांच साल में पहली बार टॉप-100 में शामिल होने में सफल हुई है। भारतीय टीम को भुवनेश्वर में हुए इंटरकॉन्टिनेटल कप जीतने का फायदा मिला। उसने इस टूर्नामेंट के फाइनल में लेबनान को 2-0 से हराया था।
विज्ञापन


इंटरकॉन्टिनेटल कप के फाइनल में मिली हार के कारण लेबनान को तीन स्थान का नुकसान उठाना पड़ा और उसकी रैकिंग 99 से 102 की हो गई है। भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग 94 रही है। भारतीय टीम इस वक्त सैफ चैंपियनशिप में खेल रही है, जहां उसे शनिवार को लेबनान के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है।
विज्ञापन

Indian football team in top-100 in FIFA Rankings for first time in five years after Intercontinental Cup win
सुनील छेत्री और भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
इगोर स्टिमैक की कोचिंग में टीम में दिखा सुधार
भारतीय टीम 15 मार्च 2018 को 99वें स्थान पर थी। उसके बाद से टीम इंडिया के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखने को मिली। इसका खामियाजा यह हुआ कि टीम की रैंकिंग काफी नीचे गिरती चली गई। जब से क्रोएशिया के इगोर स्टिमैक टीम इंडिया के कोच बने हैं तब से टीम के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है। अब वह टॉप-100 में भी शामिल हो गई है।

Indian football team in top-100 in FIFA Rankings for first time in five years after Intercontinental Cup win
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना पहले स्थान पर
विश्व चैंपियन अर्जेंटीना की टीम पहले पायदान पर है। उसने लियोनल मेसी की कप्तानी में पिछले साल के अंत में विश्व कप अपने नाम किया था। फ्रांस दूसरे, ब्राजील तीसरे, इंग्लैंड चौथे और बेल्जियम पांचवें स्थान पर है। क्रोएशिया छठे, नीदरलैंड सातवें, यूरो चैंपियन इटली आठवें, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल नौवें और स्पेन 10वें पायदान पर है। अमेरिका की टीम को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह 13वें से अब 11वें नंबर पर आ गई है।

एशियाई टीमों में जापान सबसे आगे
एशियाई टीमों की बात करें तो जापान सबसे आगे 10वें स्थान पर है। इस मामले में भारतीय टीम 18वें क्रम पर है। पाकिस्तान की बात करें तो वह 201वें स्थान पर है। एशियाई टीमों में वह 44वें पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed