{"_id":"67165c8351ff4b2cb20e2740","slug":"indian-archer-deepika-kumari-secured-silver-medal-in-women-s-recurve-category-at-archery-world-cup-final-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Archery World Cup: भारत की शीर्ष रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी ने जीता रजत पदक, धीरज ने किया निराश","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Archery World Cup: भारत की शीर्ष रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी ने जीता रजत पदक, धीरज ने किया निराश
Mon, 21 Oct 2024 07:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:22 PM IST
सार
सेमीफाइनल में मैक्सिको की अलेजांद्रा वालेंशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली दीपिका उस लय को कायम नहीं रख सकीं। भारत के लिए विश्व कप फाइनल में सिर्फ डोला बनर्जी ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
तीरंदाजी विश्व कप फाइनल
- फोटो : Mansukh Mandaviya X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की शीर्ष रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस ओलंपिक की निराशा को पीछे छोड़ते हुए विश्व कप फाइनल में रजत पदक जीता। वह फाइनल में चीन की लि जियामैन से 0-6 से हार गईं। दिसंबर 2022 में अपनी बेटी के जन्म के बाद विश्व कप फाइनल में लौटी चार बार की ओलंपियन दीपिका को आठ तीरंदाजों में तीसरी वरीयता मिली थी।
विज्ञापन
सेमीफाइनल तक दीपिका को कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन स्वर्ण पदक के मुकाबले में वह पेरिस ओलंपिक में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीतने वाली जियामैन से हार गईं। दीपिका नौवीं बार विश्व कप फाइनल खेल रही थीं। भारत के लिए विश्व कप फाइनल में सिर्फ डोला बनर्जी ने स्वर्ण पदक जीता था जब दुबई में 2007 में वह अव्वल रही थीं। सेमीफाइनल में मैक्सिको की अलेजांद्रा वालेंशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली दीपिका उस लय को कायम नहीं रख सकीं। पहला सेट उसने एक अंक से (26-27) गंवाया। दूसरे सेट में वापसी की, लेकिन ली ने 30-28 से जीता। तीसरे सेट में ली ने 27-25 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुषों के रिकर्व वर्ग में धीरज बोम्मादेवरा 4-2 से आगे रहने के बावजूद पहले दौर में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया के ली वू सियोक से हार गए। पुरुषों के रिकर्व वर्ग में धीरज अकेले भारतीय चुनौती पेश कर रहे थे। उन्हें 4-6 ( 28-28, 29-26, 28-28, 26-30, 28-29) से पराजय झेलनी पड़ी। पांच सदस्यीय भारतीय दल में तीन कंपाउंड और दो रिकर्व तीरंदाज थे। भारत की झोली में सिर्फ एक पदक आया।
खेल मंत्री ने दीपिका को दी बधाई
विश्व कप में रजत पदक जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दीपिका कुमारी को बधाई दी। मांडविया ने एक्स पर लिखा, दीपिका कुमारी को मैक्सिको में हुए विश्व कप फाइनल में रजत पदक और ओवरऑल छठा पदक जीतने पर बधाई।
विश्व कप में रजत पदक जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दीपिका कुमारी को बधाई दी। मांडविया ने एक्स पर लिखा, दीपिका कुमारी को मैक्सिको में हुए विश्व कप फाइनल में रजत पदक और ओवरऑल छठा पदक जीतने पर बधाई।
Heartiest congratulations to @imDeepikaK for her sixth overall medal and individual silver at the Archery World Cup final in Mexico. pic.twitter.com/8gULBViTal
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 21, 2024