फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   india won third medal in shooting in asian games 2014

भारत को निशानेबाजी में तीसरा पदक

Sun, 21 Sep 2014 09:17 AM IST
Updated Sun, 21 Sep 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
india won third medal in shooting in asian games 2014

भारत ने इंचियोन एशियाई खेलों के दूसरे दिन निशानेबाजी में पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीत लिया।

विज्ञापन


भारत का इन खेलों में यह तीसरा पदक है और उसने तीनों ही पदक निशानेबाजी में जीते हैं।

ओंगयोन इंटरनेशनल शूटिंग रेंज में जीतू राय, समरेश जंग और प्रकाश नंजप्पा की जोडी ने कुल 1743.64 अंकों के साथ देश को कांसा दिलाया।

भारतीय टीम महज 0.01 अंक से चीन से पिछडकर रजत जीतने से दूर रह गई।

मेजबान दक्षिण कोरिया ने 1744 अंकों के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया।

देश को इन खेलों का पहला स्वर्ण दिलाने वाले जीतू राय ने क्वालिफिकेशन में दूसरे नंबर पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली है।

जीतू ने क्लालिफिकेशन में 585 अंक बनाए। समरेश जंग 580 अंकों के साथ नौवें और प्रकाश नंजप्पा 578 अंकों के साथ 14वें स्थान पर रहकर फाइनल की होड़ से बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed