फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India wins the bid to host the 23rd World Police & Fire Games 2029 to be held in Gujarat

World Police & Fire Games 2029: भारत को मिली विश्व पुलिस व फायर खेल 2029 की मेजबानी, गुजरात में होगा आयोजन

Thu, 26 Jun 2025 11:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 26 Jun 2025 11:10 PM IST
सार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसकी बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'गुजरात के लिए गर्व का क्षण! भारत ने बर्मिंघम, यूएसए में डब्ल्यूपीएफजी फेडरेशन के समक्ष एक व्यापक बोली प्रस्तुति के बाद अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर में 2029 विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों (डब्ल्यूपीएफजी) की मेजबानी के लिए बोली जीत ली है।

विज्ञापन
India wins the bid to host the 23rd World Police & Fire Games 2029 to be held in Gujarat
23वें विश्व पुलिस एवं फायर खेल 2029 की मेजबानी भारत को मिली - फोटो : World Police & Fire Games Facebook page

विस्तार

23वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2029 की मेजबानी भारत को मिल गई है। इसका आयजोन गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर में होगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसकी बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'गुजरात के लिए गर्व का क्षण! भारत ने बर्मिंघम, यूएसए में डब्ल्यूपीएफजी फेडरेशन के समक्ष एक व्यापक बोली प्रस्तुति के बाद अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर में 2029 विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों (डब्ल्यूपीएफजी) की मेजबानी के लिए बोली जीत ली है। यह वैश्विक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाती है और अहमदाबाद को भारत की खेल राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व पुलिस व फायर खेल 2029 की मेजबानी मिलना गर्व का क्षण : शाह
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत को विश्व पुलिस और फायर खेल 2029 की मेजबानी मिलने पर खुशी जताई और इसे प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का क्षण बताया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अहमदाबाद को इस आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। उन्होंने बताया कि इसमें पुलिस, फायर और आपदा सेवाओं के खिलाड़ी 50 से अधिक खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक साथ आएंगे। यह एक खेल स्थल के रूप में शहर की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है। शाह ने लिखा, भारत की ओर से इस आयोजन की मेजबानी हासिल करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निर्मित हमारे विशाल खेल बुनियादी ढांचे की वैश्विक मान्यता है। विश्व पुलिस और फायर खेल 2029 भारत में गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर (केवडिया) में होंगे, जिसमें 10000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे । ये खिलाड़ी 70 देशों के पुलिस, अग्निशमन, कस्टम और सुधार सेवा विभागों के होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed