फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India Vs Syria AFC Asian Cup Highlights: IND Vs SYR Football Match Results

India vs Syria Football : एएफसी एशियन कप से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम, आखिरी मैच सीरिया ने हराया

Tue, 23 Jan 2024 08:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कतर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कतर Published by: रोहित राज Updated Tue, 23 Jan 2024 08:03 PM IST
सार

India Vs Syria Football Highlights, AFC Asian Cup 2024 : भारत को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए विश्व की 91 नंबर की टीम सीरिया को हर हाल में हराना था। ड्रॉ और हार के साथ 102 रैकिंग वाले भारत की टूर्नामेंट से विदाई हो जाती। जिसका डर था वही हुआ।

विज्ञापन
India Vs Syria AFC Asian Cup Highlights: IND Vs SYR Football Match Results
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एएफसी एशियन कप में मंगलवार (23 जनवरी) को भारतीय फुटबॉल टीम सीरिया के खिलाफ हार गई। टीम का ग्रुप में यह तीसरा और आखिरी मुकाबला था। सीरिया ने उसे 1-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वह ग्रुप-बी में सबसे नीचे चौथे स्थान पर रही। टीम इंडिया को एक भी जीत नहीं मिली। सीरिया के लिए मैच का इकलौता गोल उमर खरिबीन ने किया।
विज्ञापन


भारत को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए विश्व की 91 नंबर की टीम सीरिया को हर हाल में हराना था। ड्रॉ और हार के साथ 102 रैकिंग वाले भारत की टूर्नामेंट से विदाई हो जाती। जिसका डर था वही हुआ। टीम इंडिया मैच में हार गई। प्रशंसकों के लिए सबसे दुख की बात यह रही कि टीम टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन


भारत के खिलाफ हुए छह गोल
सभी ग्रुपों की शीर्ष दो टीमें को अंतिम-16 में प्रवेश मिलेगा, जबकि ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली श्रेष्ठ चार टीमें भी अंतिम-16 में प्रवेश करेंगी। तीन मैचों में छह गोल खाने वाली भारतीय टीम का गोल औसत बेहद खराब रहा। भारत टीम सीरिया को अब तक तीन बार हरा चुकी है। उसने 2007, 2009 और 2012 में इस टीम के खिलाफ नेहरू कप में जीत हासिल की थी। 2019 में इंटरकांटिनेंटल कप में दोनों के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हुआ था। इस बार उम्मीद थी कि टीम इंडिया चमत्कार करेगी, लेकिन निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों का टूर्नामेंट में प्रदर्शन
इस टूर्नामेंट में सीरिया ने उज्बेकिस्तान से 0-0 से ड्रॉ खेला और ऑस्ट्रेलिया से उसे 0-1 से हार मिली। वहीं, भारत को उसने 1-0 से हराया। दूसरी ओर, भारतीय टीम को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था। उज्बेकिस्तान ने उसे 3-0 से परास्त कर दिया था। आखिरी मैच में सीरिया के खिलाफ शिकस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed