फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India-UK Week of Sport: Neeraj Chopra, Dinesh Karthik among athletes celebrating India-UK Week of Sport, kickstarting today

India-UK Week of Sport: ब्रिटेन सरकार ने भारत से रिश्ते को मजबूत करने के लिए की पहल, नीरज चोपड़ा और दिनेश कार्तिक होंगे शामिल

Mon, 21 Feb 2022 08:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Feb 2022 08:51 PM IST
सार

द वीक ऑफ स्पोर्ट में सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन होगा, जिसमें भारतीय और ब्रिटिश हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान वह खेल से जुड़ी अपनी यादों को भी साझा करते दिखेंगे।

विज्ञापन
India-UK Week of Sport: Neeraj Chopra, Dinesh Karthik among athletes celebrating India-UK Week of Sport, kickstarting today
नीरज चोपड़ा और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन सरकार ने भारत की आजादी के 75वें वर्ष में दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते का जश्न मनाने के लिए सोमवार को 'इंडिया-यूके वीक ऑफ स्पोर्ट' की शुरुआत की। यह कार्यक्रम 21 से 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान खिलाड़ियों से बातचीत की जाएगी और वह अपनी बात रखेंगे, जिससे दोनों देशों के लोगों के बीच एक दूसरे देश के प्रति सम्मान और प्रेम को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन


कई भारतीय और ब्रिटिश हस्तियां शामिल होंगी
द वीक ऑफ स्पोर्ट में सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन होगा, जिसमें भारतीय और ब्रिटिश हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान वह खेल से जुड़ी अपनी यादों को भी साझा करते दिखेंगे। इसमें ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, क्रिकेटर दिनेश कार्तिक, पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियन मानसी जोशी, टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज और भारत के रग्बी कप्तान वाहबिज भरूचा शामिल होंगे।
विज्ञापन


खेल भारत और यूके को एकजुट करता है
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा- ब्रिटेन और भारत में स्पोर्ट्स को लोग काफी पसंद करते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन और हॉकी हमें एकजुट करते हैं। वीक ऑफ स्पोर्ट इस संबंध को और मजबूत बनाएगा। मैं इस साल खेल से जुड़ी और अधिक गतिविधियों की उम्मीद करता हूं, क्योंकि भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहा है। वहीं, यूके इस साल राष्ट्रमंडल खेल और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की मेजबानी भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'इंडिया-यूके टुगेदर 2022' का भी लक्ष्य रखा गया
इस पहल के जरिये 'इंडिया-यूके टुगेदर 2022' का भी लक्ष्य रखा गया है। ब्रिटिश काउंसिल और इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के नेतृत्व में संयुक्त पहल इस साल के अंत में शुरू होगी। इस दौरान उन चीजों का जश्न मनाया जाएगा, जो दोनों देशों के भविष्य का सश्कत करने में मदद करता है। इसके साथ ही ब्रिटेन और भारतीयों के बीच खेल, शिक्षा और कला में मजबूत सांस्कृतिक संबंधों को भी दर्शाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed