फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India submits proposal to host 2030 Commonwealth Games know details

Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए भारत ने बढ़ाए कदम, आधिकारिक बोली प्रस्ताव भेजा

Fri, 29 Aug 2025 08:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 29 Aug 2025 08:46 PM IST
सार

इस प्रस्ताव के तहत अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए सुझाया गया है। यह संस्करण विशेष होगा क्योंकि 2030 में राष्ट्रमंडल खेल अपने 100 वर्ष पूरे करेंगे।

विज्ञापन
India submits proposal to host 2030 Commonwealth Games know details
राष्ट्रमंडल खेल 2022 - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए आधिकारिक प्रस्ताव किया है। शुक्रवार को भारत की ओर से कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स (कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन) को यह औपचारिक बोली सौंपी गई। इस प्रतिनिधिमंडल में कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और गुजरात सरकार के अधिकारी शामिल थे। इस प्रस्ताव के तहत अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए सुझाया गया है। यह संस्करण विशेष होगा क्योंकि 2030 में राष्ट्रमंडल खेल अपने 100 वर्ष पूरे करेंगे।

विज्ञापन
'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना के साथ होगा आयोजन
गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि भारत इन खेलों का आयोजन 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना के साथ करेगा, जिसका अर्थ है- 'पूरा विश्व एक परिवार है।' उन्होंने कहा कि मेहमानों का सम्मान 'अतिथि देवो भव' की परंपरा के अनुसार किया जाएगा। सांघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश में खेलों को नई दिशा दी है। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए नई सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए हैं, जिससे आज भारत के खेल क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स को हम सब मिलकर एक ऐतिहासिक आयोजन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर यह भी बताया गया कि भारत का उद्देश्य न सिर्फ एक सफल खेल आयोजन करना है, बल्कि दुनिया को भारत की खेल संस्कृति, आतिथ्य और आधुनिकता का भी अनुभव कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पीटी उषा ने बोली को बताया देश की आकांक्षाओं का प्रतीक
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा, 'यह बोली पूरे देश की आकांक्षाओं का प्रतीक है। अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेल भारत की खेल क्षमताओं के साथ-साथ मित्रता, सम्मान और समावेशिता के मूल्यों को भी दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे।'

उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन न केवल राष्ट्रमंडल के शताब्दी संस्करण को ऐतिहासिक बनाएगा, बल्कि नई पीढ़ी को खेलों के माध्यम से सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित भी करेगा। भारत की यह पहल उसके लंबे समय के लक्ष्य से जुड़ी है, जिसके तहत देश को अग्रणी खेल राष्ट्र बनाना है और बड़े खेल आयोजनों के जरिए खेलों में भागीदारी और खेल अवसंरचना को बढ़ावा देना है।


29 अगस्त को क्यों सौंपा गया प्रस्ताव
गौरतलब है कि 29 अगस्त को यह प्रस्ताव इसलिए सौंपा गया क्योंकि यह राष्ट्रीय खेल दिवस होता है, जो मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। यह भारत की खेल विरासत और युवाओं के लिए प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सरकार का मानना है कि ऐसे आयोजन भारत को वैश्विक खेल मंच पर एक बड़ी शक्ति बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed