फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxing included in Los Angeles Olympics 2028 all IOC members agreed

Olympics 2028: लॉस एंजिलिस ओलंपिक में शामिल हुई मुक्केबाजी, आईओसी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

Thu, 20 Mar 2025 05:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 20 Mar 2025 05:36 PM IST
सार

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने इसकी जानकारी देते हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- लंपिक कार्यक्रम में मुक्केबाजी को वापस शामिल करने की मंजूरी के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। हम एक शानदार मुक्केबाजी टूर्नामेंट की उम्मीद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Boxing included in Los Angeles Olympics 2028 all IOC members agreed
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मु्क्केबाजी को लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में शामिल कर लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 144वें सत्र के दौरान सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई। आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने इसकी जानकारी देते हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- लंपिक कार्यक्रम में मुक्केबाजी को वापस शामिल करने की मंजूरी के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। हम एक शानदार मुक्केबाजी टूर्नामेंट की उम्मीद कर सकते हैं। ऐसा अक्सर नहीं होता है जबकि किसी खेल को ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल करने पर सर्वसम्मति बने।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से हुआ फैसला
144वें सत्र के दौरान आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने लॉस एंजिलिस खेलों में मुक्केबाजी को शामिल करने के पक्ष में सभी से हाथ उठाने को कहा तो सभी सदस्यों ने विधिवत सहमति व्यक्त की। कोई भी सदस्य मतदान से अनुपस्थित नहीं रहा और किसी ने भी इसके विरोध में मतदान नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आइओसी ने पिछले साल हालांकि स्पष्ट कर दिया था कि मुक्केबाजी को ओलंपिक 2028 के खेल कार्यक्रम में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघों को नए अंतरराष्ट्रीय महासंघ के बारे में आम सहमति बनानी होगी। टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में आईओसी के विशेष टास्क फोर्स की निगरानी में मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रकार ‘वर्ल्ड बॉक्सिंग’ का गठन यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि मुक्केबाजी ओलंपिक खेल बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed