फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's Under-17 women's wrestling team stuck in Amman, Jordan, no one knows what happened, know the matter

Wrestling: भारत की अंडर-17 महिला कुश्ती टीम जॉर्डन के अम्मान में फंसी, छूट गई थी फ्लाइट, जानें मामला

Sun, 25 Aug 2024 11:22 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अम्मान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अम्मान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 Aug 2024 11:22 AM IST
सार

अम्मान में भारतीय दल के एक सूत्र ने कहा, ‘युवा महिला पहलवानों की उड़ान छूट गई। इस बात को लेकर काफी भ्रम है कि आखिर हुआ क्या था। युवा पहलवानों के लिए अलग उड़ान बुक नहीं की जानी चाहिए थी।

विज्ञापन
India's Under-17 women's wrestling team stuck in Amman, Jordan, no one knows what happened, know the matter
भारतीय कुश्ती टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की अंडर-17 महिला कुश्ती टीम विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद स्वदेश वापसी की उड़ान छूटने के कारण शनिवार को जॉर्डन के अम्मान में क्वीन आलिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंस गई। नौ महिला पहलवानों और तीन कोच को शनिवार शाम को भारत वापस लौटना था, लेकिन उनकी अलग-अलग उड़ानों में बुकिंग हो गई थी। कोच जय भगवान, शिल्पी श्योराण और रेखा रानी को दुबई में रुकने वाली एमिरेट्स उड़ान में सवार होना था जबकि युवा पहलवानों की बुकिंग कतर एयरवेज में हुई थी।
विज्ञापन


कोच की उड़ान (ईके904) को शाम 6:10 बजे अम्मान से रवाना होना था और रात 10:10 बजे दुबई पहुंचना था। वहां से उन्हें सुबह 3:55 बजे दूसरे विमान में सवार होकर सुबह 9:05 बजे दिल्ली आना था। पहलवानों की उड़ान (क्यूआर401) को रात 8:30 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे दोहा पहुंचना था, लेकिन उड़ान की स्थिति के अनुसार, यह शाम 6:18 बजे रवाना हुई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उड़ान का समय बदला गया था या नहीं।
विज्ञापन


अम्मान में भारतीय दल के एक सूत्र ने कहा, ‘युवा महिला पहलवानों की उड़ान छूट गई। इस बात को लेकर काफी भ्रम है कि आखिर हुआ क्या था। युवा पहलवानों के लिए अलग उड़ान बुक नहीं की जानी चाहिए थी। भारतीय खेल प्राधिकरण को उनके लिए एक ही उड़ान बुक करनी चाहिए थी। वे सभी छोटी हैं।’ एक सूत्र ने कहा, ‘आदर्श रूप से कम से कम एक कोच को युवा पहलवानों के साथ जाना चाहिए था। अब उन्हें पहली उपलब्ध उड़ान से लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’ संपर्क करने पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के एक अधिकारी ने कहा कि पहलवानों को पहली उपलब्ध उड़ान से स्वदेश वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed